
सर्दियों का मौसम आते ही बाजारों में कई तरह के हरी सब्जियों की भरमार देखने को मिलती है। इस मौसम में साग सबसे ज्यादा खाया जाता है। इस दौरान पालक, सोया मेथी, चना और बथुआ समेत कई तरह के साग बाजारों में आते हैं। ये खाने में जितने स्वादिष्ट होते हैं, उतना ही इन्हें साफ करना मुश्किल होता है। कई बार लोगों की शिकायत होती है कि आज साग को खरीदकर लेकर आए और दो ही दिन में वो खराब हो गए।
अगर आप भी इन्हीं समस्याओं से जूझ रही हैं तो हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं जिससे आप साग की ताजगी को 10 दिनों तक बरकरार रख सकती हैं। आइए उन आसान ट्रिक्स के बारे में जानते हैं-
-1768543945743.jpg)
अक्सर लोग साग को धोकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं। यही उनकी सबसे बड़ी गलती है। दरअसल, साग में वैसे ही पानी की अच्छी मात्रा होती है, ऐसे में गीला साग रखने पर पत्तियों में नमी बनी रहती है और उसी वजह से वो जल्दी खराब होती हैं।
यह भी पढ़ें- Air Purifier का फिल्टर घर पर ऐसे करें साफ, बच जाएंगे हजारों रुपये और मिलेगी शुद्ध हवा
बहुत से लोग हरी सब्जियों को काटकर एयरटाइट डिब्बे में पैक कर देते हैं। इससे सब्जियों के अंदर नमी फंस जाती है और वो जल्दी गलने लगती हैं।
यह भी पढ़ें- खराब से खराब मशरूम को साफ करने के ट्रिक्स
फ्रिज में सब्जियों को आप कहां रख रही हैं, ये भी बहुत मायने रखता है। कई लोग साग को फ्रिज के ऊपर वाले शेल्फ या फ्रीजर के पास रख देते हैं, जहां टेंपरेचर बहुत ज्यादा ठंडा होता है।
यह भी पढ़ें- इन हैक्स को अपनाएंगी तो बेहद डिलिशियस तरीके से खाएंगी सब्जियां
यह भी पढ़ें- Cleaning Hacks: बिना धोए भी चमक उठेंगे गद्दे-कंबल और सोफे, बस आजमाएं ये 5 मिनट वाले हैक्स
ताे अगर आप चाहती हैं कि साग की ताजगी लंबे समय तक के लिए बरकरार रहे तो ये तरीका अपना सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/Ai Generated
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।