
मार्च शुरू होते ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इस मौसम में कई चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। अगर जरा भी लापरवाही की जाए तो सेहत, खाना-पीने की चीजें खराब हो जाती हैं। ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि हम सब्जियां खरीदकर लाते हैं और ये दो से तीन दिन में सड़ने लगती हैं।
ऐसे में पैसे तो बर्बाद होते ही हैं, खाने का स्वाद भी बिगड़ जाता है। दिक्कत तो तब होती है जब फ्रिज में रखने के बाद भी सब्जियां खराब हो जाती हैं। ऐसे में हम आपको सब्जियों को स्टोर करने का आसान तरीका बता रहे हैं। इससे आपकी खरीदी हुई सब्जियां हफ्ते भर फ्रेश रहेंगी। आइए जानते हैं-
-1773913723895.jpg)
कई लोग जब सब्जियां को स्टोर करते हैं तो उसे धुलकर सीधे फ्रिज में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करने से उनमें नमी रह जाती है। इससे सब्जियां जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में सब्जियों को धोकर रखने के बजाय पोछकर ही रखें।
यह भी पढ़ें- Vegetables Juice पीने के बाद नींद या थकान क्यों होती है महसूस, डॉक्टर से जानें क्या है कारण?
सब्जियां तभी जल्दी खराब हो जाती हैं जब उनमें नमी ज्यादा रहती हैं। ऐसे में आप इन्हें स्टोर करने के लिए पेपर या कॉटन कपड़े में लपेट सकती हैं। इससे इनमें जो भी नमी आएगी, वो पेपर और सूती कपड़े में एब्जॉर्ब हो जाएगी। इससे सब्जियां ज्यादा समय तक फ्रेश रहेंगी।
यह भी पढ़ें- Sweet Potato Storage Tips: शकरकंद को हफ्तों तक खराब होने से बचाएंगे ये आसान टिप्स, नहीं बिगड़ेगा स्वाद
कई लोग हरी सब्जियों को एक साथ रखने की गलतियां कर देते हैं। इससे भी ये जल्दी खराब हो जाती हैं। ऐसे में सभी सब्जियों को अलग-अलग पेपर में लपेटकर रखें। इससे ये लंबे समय तक चल जाएंगे।
अगर आप सब्जियों को काटकर फ्रिज मे रखती हैं तो इसके लिए ऐयरटाइट डिब्बों का ही इस्तेमाल करें। इससे उनकी ताजगी बनी रह सकती है।
-1773913735635.jpg)
यह भी पढ़ें- 2 दिन में ही खराब होने लगी ताजी सब्जियां? अखबार के ये हैक हफ्तों तक रखेगा ताजा
तो अगर आप भी सब्जियों को सही तरीके से स्टोर करती हैं तो ये हफ्तेभर तक फ्रेश बने रहेंगे। इनका स्वाद भी नहीं बिगड़ेगा और पैसों की बर्बादी भी नहीं होगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।