Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:50 AM IST
herzindagi
Sweet Potato Storage Tips

Sweet Potato Storage Tips: शकरकंद को हफ्तों तक खराब होने से बचाएंगे ये आसान टिप्स, नहीं ब‍िगड़ेगा स्‍वाद

Shakarkand Ko Kaise Store Karein: हमारे यहां भारत में शकरकंद यानी क‍ि Sweet Potato काफी पसंद किया जाता है। ये व्रत में खाया जाता है। हालांक‍ि, कई बार लोग इसे स्‍टाेर करने में गलती कर देते हैं। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीका बता रहे हैं ज‍िससे आप इसे हफ्तों तक फ्रेश रख पाएंगी।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 14:41 IST

Tips To Store Sweet Potato Longer: हमारे यहां भारत में कई तरह की सब्ज़ियां खाई और बनाई जाती हैं। यहां हर सीजन की अलग-अलग सब्ज़ियां होती हैं। शकरकंद भी उन्हीं में से एक है। वैसे तो ये सर्दियों में ज्यादा खाई जाती है, लेकिन कई बार हम ज्यादा खरीद कर ले आते हैं और कुछ दिनों में ही वो साॅफ्ट या खराब होने लगती है। कभी उस पर दाग आ जाते हैं, तो कभी अंदर से ये सड़ जाती है।

ऐसे में अभी गर्मी की शुरुआत हुई ही है और अगर आप इसे स्टोर करना चाहती हैं जिससे बाद में भी इसे खाया जा सके, तो हम आपको कुछ आसान तरीका बता रहे हैं। इससे ये तीन से चार हफ्ताें तक आसानी से चल जाएगी। आइए जानते हैं-

sweet potato storage tips

खरीदते समय ही ध्यान रखें (Kitchen Hacks)

सबसे पहले कोशिश करें कि सख्त और बिना कट वाली शकरकंद ही खरीदें। अगर आप बहुत ज्यादा सॉफ्ट शकरकंद खरीदेंगी तो ये जल्दी खराब हो जाएगी। जब आप इसे घर लेकर आएं तो तुरंत इसे फ्रिज में न रखें।

यह भी पढ़ें- Crispy Shakarkandi Chips: बच्चों के लिए घर पर बनाएं टेस्टी और हेल्दी क्रिस्पी शकरकंद के चिप्स, जानें बनाने का तरीका

खुली जगह पर रखें स्वीट पौटैटो

जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया कि इसे फ्रिज में न रखें बल्कि ऐसी जगह रखें जहां से इसे बराबर हवा मिल सके। ध्यान रखें कि इसके आसपास पानी न हो, वरना इसमें नमी आ जाएगी। इससे ये जल्दी सड़ सकती है।

यह भी पढ़ें- शकरकंद से बनाएं हल्की मीठी और नरम पूड़ी, यहां जानें आसान रेसिपी

अखबार या कागज में लपेटकर रखें

ये तरीका थोड़ा अलग है, लेकिन असरदार भी है। आप चाहें तो शकरकंद को अखबार या ब्राउन पेपर में लपेटकर भी रख सकती हैं। इससे नमी कंट्रोल में रहती है और ये जल्दी खराब भी नहीं होते हैं।

यह भी पढ़ें- कच्चे शकरकंद से बनाएं एक बार यह नाश्ता, घर में हर कोई करेगा तारीफ; पढ़ें रेसिपी

मिट्टी लगी हो तो तुरंत न धोएं

अगर शकरकंद पर पहले से मिट्टी लगी है, तो उसे स्टोर करने से पहले धोकर न रखें। क्योंकि जब आप इसे धुलेंगी तो इनमें नमी आ जाएगी। इससे ये सड़ भी सकते हैं। जब आप इसे इस्तेमाल करें तभी इसे धुलें।

sweet potato storage tips (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • हर तीन से चार दिन में एक बार शकरकंद चेक जरूर करें।
  • अगर कोई शकरकंद खराब हो रही है तो उसे हटा दें।
  • इसे ठंडी और सूखी जगह पर ही रखें।

यह भी पढ़ें- Sweet Potato Gulab Jamun Recipe: वजन बढ़ने की टेंशन छोड़ि‍ए, इस बार शकरकंद से बनाएं गुलाब जामुन; स्‍वाद रहेगा लाजवाब

तो अगर आप भी शकरकंद को लंबे समय तक के लिए स्टोर करना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे ये हफ्तों तक फ्रेश बने रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।