Wed Mar 25, 2026 | Updated 01:49 AM IST HZ Awards 2026
image

आलू की दुश्मन हैं ये 3 सब्जियां, भूलकर भी साथ न रखें; जानें महीनों तक ताजा रखने के स्मार्ट हैक्स

आलू को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सही भंडारण महत्वपूर्ण है। प्याज, टमाटर और लहसुन जैसी सब्जियों के साथ आलू रखने से वे जल्दी खराब हो सकते हैं। प्याज से निकलने वाली एथिलीन गैस आलू को अंकुरित करती है, जबकि टमाटर की नमी सड़ा सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-03-24, 16:14 IST

हमारी इंडियन किचन में आलू एक ऐसी सब्जी है, जिसे सब्जियों का राजा कहते हैं। यह लगभग हर डिश का हिस्सा होता है, लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बाजार से लाए गए आलू कुछ ही दिनों में नरम पड़ जाते हैं, सड़ने लगते हैं या उनमें से अंकुर निकलने लगते हैं। क्या आप जानते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण आलू को गलत सब्जियों के साथ रखना है? जी हां, ऐसे में इन सब्जियों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आलू को किन सब्जियों के साथ नहीं रखना चाहिए और आलू कैसे स्टोर करें। पढ़ते हैं आगे...

किन 3 सब्जियों के साथ न रखें आलू?

  • आलू को प्याज के साथ रखना आम गलती है जो लगभग हर घर में होती है। हम अक्सर आलू और प्याज को एक ही टोकरी या रैक में साथ रख देते हैं। बता दें कि प्याज से एथिलीन नामक एक प्राकृतिक गैस निकलती है। यह गैस आलू को बहुत तेजी से पकाने और उसे अंकुरित करने का काम करती है। जब आलू प्याज के संपर्क में रहते हैं, तो वे जल्दी नमी छोड़ने लगते हैं और सड़ जाते हैं।

potatoes store tips (2)

  • आलू को कभी भी टमाटर के साथ नहीं रखना चाहिए। अगर टमाटर में से कोई एक भी सड़ा या गला है और उनमें से निकलने वाला पानी जब आलू पर लगता है तो वे भी खराब हो सकते हैं। ऐसे में उन दोनों को साथ न रखें।
  • प्याज की तरह लहसुन भी आलू के लिए अच्छा पड़ोसी नहीं है। लहसुन की तेज बदबी और उससे निकलने वाले केमिकल आलू की फ्रेशने को प्रभावित करते हैं। बेहतर यही है कि आलू, प्याज और लहसुन तीनों को अलग-अलग टोकरियों में रखें।

इसे भी पढ़ें -जिसे कभी जहर समझा गया, आज बना बैठा है सब्जियों का राजा...जानिए आलू का अनसुना इतिहास

आलू को महीनों तक ताजा रखने के हैक्स

  • बता दें कि आलू को रोशनी पसंद नहीं होती। ऐसे में सूरज की रोशनी या तेज लाइट के संपर्क में आने से आलू हरे पड़ने लगते हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। इन्हें हमेशा किसी ठंडी और अंधेरी अलमारी में रखें।
  • आलू को कभी भी प्लास्टिक की थैली में बंद करके नहीं रखना चाहिए। प्लास्टिक के अंदर नमी जमने लगती है, जिससे फफूंद लगने का डर रहता है। ऐसे में आप जालीदार टोकरी का यूज करें जिससे हवा आती-जाती रहे।

potatoes store tips

  • कई लोगों को लगता है कि फ्रिज में रखने से आलू ताजे रहेंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। फ्रिज का ठंडा तापमान आलू के स्टार्च को शुगर में बदल देता है, जिससे उनका स्वाद मीठा हो जाता है और वे पकने पर काले पड़ सकते हैं।

इसे भी पढ़ें -घर पर बच्‍चों के लिए बनाएं आलू की खस्‍ता पापड़ी, जानें इसकी रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।