Sun Feb 15, 2026 | Updated 03:22 AM IST
herzindagi
How to store dry coconut

सर्दी में टूटे हुए नारियल को खराब होने से बचाने का आसान तरीका, मात्र 10 रुपये होंगे खर्च

सर्दियों में हवा की नमी और ठंडक की वजह से टूटा हुआ नारियल जल्दी खराब या चिपचिपा हो जाता है। इसे लंबे समय तक ताजा रखने के लिए सबसे जरूरी है उसे नमी और बाहरी हवा से बचाना। अगर आप इसे सही तरीके से स्टोर करती हैं, तो यह लंबे समय तक फ्रेश रहेगा। नीचे देखें इसे स्टोर करने का आसान तरीका-
Editorial
Updated:- 2026-02-14, 10:28 IST

Dry Coconut Storage Tips: पूजा या त्योहार में इस्तेमाल होने के बाद अगर टूटा हुआ नारियल बच जाए और सही से स्टोर न किया जाए, तो यह खराब होने लगता है। सर्दी के मौसम में नमी और कम तापमान के कारण इसमें चिपचिपाहट, फफूंद या अजीब सी स्मेल आने लगती है, जिससे इसे फेंकना पड़ता है। कई लोग लंबे समय तक स्टोर करने के लिए इसे फ्रिज में रखते हैं, लेकिन वहां भी यह सूखकर कड़ा हो जाता है या काला पड़ने लगता है।

अगर आपके किचन में भी बचा हुआ नारियल रखा है और आप इसे स्टोर करने का आसान तरीका खोज रही हैं, तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। यहां हम कुछ आसान और सस्ते तरीके बताने जा रहे हैं, जिसे अपनाकर आप टूटे हुए नारियल को कई हफ्तों तक फ्रेश रख सकती हैं।

सूखे नारियल को खराब होने से बचाने के आसान तरीका

Dry coconut storage tips

सूखे नारियल को खराब होने से बचाने के लिए नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। नमक का पैकेट आपको आसानी से 10 रुपये में मिल जाएगा। यह तरीका फफूंद से बचाने के लिए बेस्ट है। इसके लिए टूटे हुए सूखे नारियल के टुकड़ों पर अच्छी तरह से नमक रगड़ें।

इसे भी पढ़ें- चिरौंजी असली है या नकली? इन 4 आसान तरीकों से घर बैठे करें पहचान

बता दें कि नमक नेचुरल प्रिजर्वेटिव है, जो नारियल की सतह पर बैक्टीरिया को पनपने वाली समस्या को दूर रखने में मदद करता है। इसके बाद नारियल को किसी सूखे कपड़े से पोंछकर स्टोर करें। नमक की वजह से नारियल में नमी नहीं घुस पाती और वह लंबे समय तक फ्रेश रहता है।

एयर टाइट डिब्बे और प्लास्टिक का इस्तेमाल

how to store broken coconut

सर्दियों में हवा में नमी ज्यादा होती है, इसलिए सूखे नारियल को खुला न छोड़ें। नमक लगाने के बाद, नारियल को एक साफ और सूखे एयरटाइट कंटेनर में भर कर रखें। अगर आप इसे और भी ज्यादा सेफ रखना चाहती हैं, तो नारियल के टुकड़ों को एक प्लास्टिक की थैली में डालकर उसमें मौजूद एयर को निकालें। फिर डिब्बे को बंद कर दें। इससे नारियल का स्वाद कड़वा नहीं होगा।

सूखे नारियल को नमी से बचाने के उपाय

अगर आप नमक का इस्तेमाल नहीं करना चाहती, तो एक और आसान तरीका है। इसके लिए सूखे नारियल के डिब्बे में थोड़े से लौंग डाल दें। इनकी तेज गंध और गुण नारियल को कीड़ों और फफूंद से दूर रखते हैं। याद रखें कि जिस रैक में आप नारियल रख रहे हैं, वह जगह पूरी तरह सूखी होनी चाहिए। गीले हाथों से नारियल निकालने की गलती कभी न करें।

इसे भी पढ़ें- Real VS Fake Cashew: आपकी किचन में रखा काजू असली है या नकली? घर बैठे इन 3 तरीकों से लगाएं पता

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- freepik

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।