
How To Store Gujiya For Longer: होली का त्योहार तो खत्म हो चुका है, लेकिन कई दिनों तक होली मिलने का सिलसिला चलता रहता है। लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और होली की शुभकामनाएं देते हैं। गुजिया तो होली की शान होती है। ऐसे में लोगों को यही डर लगा रहता है कि कहीं गुजिया खराब न हो जाए। मेहमानों को जब सर्व करें तो गुजिया की खुशबू बदल न जाए। इन दिनों तो गर्मी भी अच्छी खासी पड़ने लगी है।
दिल्ली-एनसीआर में तो 34 डिग्री टेंपरेचर जा रहा है। ऐसे में हम आपको गुजिया स्टोर करने के आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे ये हफ्तों तक फ्रेश बने रहेंगे। इनमें न तो फंगस लगेगा और न ही स्वाद खराब होगा। आइए उन आसान स्टोरज टिप्स के बारे में जानते हैं-
कई लोग गुजिया को तलले समय ही डिब्बे में बंद करके रख देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती है। तली हुई गुजिया को एक बड़ी प्लेट या ट्रे में फैलाकर रख दें। जब तक वो पूरी तरह ठंडी न हो जाए, तब तक उसे स्टोर न करें। हल्की-सी गर्मी भी डिब्बे के अंदर नमी बना सकती है, जिससे गुजिया जल्दी सॉफ्ट हो जाती है।
-1772685835997.jpg)
जब भी आप गुजिया को स्टोर करें तो डिब्बे में नीचे टिश्यू पेपर या बटर पेपर जरूर बिछा दें। इसके अलावा आप एक छोटा सा सूखा टिश्यू पेपर मोड़कर भी रख सकती हैं। ये नमी को एब्जॉर्ब करने का काम करेगा। इससे भी गुजिया लंबे समय तक खराब नहीं होगी।
अक्सर लोग पूरा डिब्बा भरकर गुजिया रख देते हैं। इससे नीचे वाली गुजिया दब जाती है और जल्दी सॉफ्ट हो जाती है। इसके लिए बेहतर है कि गुजिया को थोड़े-थोड़े हिस्सों में स्टोर करें। या फिर लेयर बनाकर भी गुजिया को रख सकती हैं। इससे गुजिया को हवा मिलती रहेगी।
यह भी पढ़ें- Gujiya बनाने में नहीं लगेंगे घंटों, बिना मशीन के कटोरी और चम्मच की मदद से मिनटों में बना लेंगी आप
जैसा कि हमने आपको ऊपर बताया है कि गर्मी भी अच्छी खासी पड़ने लगी है। ऐसे में गुजिया को किचन के ऐसे हिस्से में रखें जहां ज्यादा गर्मी न हो। गैस के पास या धूप वाली जगह पर डिब्बा रखने से गुजिया जल्दी खराब हो सकती है। अगर घर में कहीं ठंडी और सूखी जगह है तो वहीं इसे रखें।
यह भी पढ़ें- Gujiya Making Tips: क्या तेल में डालते ही फट जाती है गुजिया? ट्राई करें ये ट्रिक, बनेगी एकदम परफेक्ट
अगर गुजिया काफी ज्यादा बच गई है और आप उसे कई दिनों तक स्टोर करके रखना चाहती हैं, तो उसे फ्रिज में भी रख सकती हैं, लेकिन फ्रिज में रखने से पहले उसे एयरटाइट कंटेनर में रखें। जब भी आपको खाना हो तो 20 मिनट पहले बाहर निकाल लें, ताकि उसका स्वाद और टेक्सचर नॉर्मल हो जाए।
-1772685853163.jpg)
यह भी पढ़ें- Gujiya Recipe for Holi 2026: मावा गुजिया नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 नए फ्लेवर; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी
तो अगर आप भी गुजिया को लंबे समय तक के लिए स्टोर करना चाहती हैं तो ये तरीका अपना सकती हैं। इससे गुजिया में न तो फंगस लगेगा और न ही इनका स्वाद बिगड़ेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।