Wed Mar 4, 2026 | Updated 06:24 AM IST
herzindagi
holi special sweets

Holi 2026 Special Sweets: गुजिया ही नहीं, भारत के इन राज्यों में बनती हैं ये खास मिठाइयां; आप भी इस होली ट्राई कर सकती हैं कुछ नया

Holi Sweets: होली का नाम लेते ही सबसे पहले गुजिया का ख्‍याल आता है। घर-घर में पहले से ही होली की तैयारि‍यां शुरू हो जाती हैं और त्योहार वाले दिन प्लेट में रंगों के साथ मिठाइयों की भी बहार रहती है। होली पर ज्‍यादातर घरों में स‍िर्फ गुज‍िया ही सर्व की जाती है, लेक‍िन आप इस बार कुछ नया भी ट्राई कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 12:54 IST

Holi 2026 Special Sweet Dish Beyond Gujiya: होली रंगों का त्यौहार है। इस फेस्टिवल की रौनक देखने लायक होती है। इस दिन लोगों के घरों में कई तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं। गुजिया तो होली की शान है। जैसे ही होली का जिक्र होता है, लोगों के मन में सबसे पहले गुजिया का ही ख्याल आता है। इसके अलावा भी और कई सारी मिठाइयां बनती हैं।

हालांकि, कुछ लोग ऐसे भी जो हर साल वही गुजिया खा-खाकर बोर हो जाते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि भारत में ऐसे कई राज्य हैं जहां गुजिया के अलावा कुछ स्पेशल मिठाइयां भी बनती हैं? अगर आप भी इस बार कुछ स्पेशल ट्राई करना चाहती हैं तो हम आपको उन मिठाइयों के नाम बता रहे हैं। आप इन्हें मेहमानों को सर्व कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

puran poli

महाराष्ट्र में बनती है पुरण पोली

महाराष्ट्र में होली के मौके पर पुरण पोली स्पेशली बनाई जाती है। गेहूं के आटे की लोई के अंदर चने की दाल और गुड़ की मीठी स्टफिंग की जाती है। इसके बाद इसे तवे पर सेकते हैं। इसे बनाने के बाद ऊपर से थोड़ा घी लगा दें ताकि स्वाद और बढ़ जाए। इस राज्य में होली और रंग पंचमी पर इसे खासतौर से बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें- Holi Colour Cleaning Tips: फर्श पर लग गए हैं होली के ज‍िद्दी रंग, तो इन आसान तरीकों से चमकाएं अपना घर

बिहार और मध्य प्रदेश में बनता है का मालपुआ

बिहार और मध्य प्रदेश में भी होली का त्यौहार खास तरीके से मनाया जाता है। यहां पर गुजिया के साथ-साथ मालपुआ भी जरूर बनाया जाता है। मालपुआ के बिना तो होली का त्यौहार अधूरा माना जाता है। मैदा, दूध और इलायची से घोल बनाकर उसे तला जाता है, फिर चाशनी में डुबोकर सर्व करते हैं। कुछ जगहों पर इसके साथ रबड़ी भी सर्व की जाती है। बिहार में तो अनरसा की गोली भी जरूर बनती है।

यह भी पढ़ें- Gujiya Making Tips: क्‍या तेल में डालते ही फट जाती है गुज‍िया? ट्राई करें ये ट्र‍िक, बनेगी एकदम परफेक्ट

puran poli (1)

कर्नाटक में बनती है स्पेशल होलिगे

कर्नाटक में तो खाने-पीने की कई खास चीजें बनाई जाती हैं। यहां होली के मौके पर होलिगे या ओबट्टू बनाई जाती है। ये एक तरह की मीठी रोटी होती है। पुरण पोली की तरह इसमें भी चने की दाल और गुड़ की स्टफिंग की जाती है।

यह भी पढ़ें- Gujiya Recipe for Holi 2026: मावा गुजिया नहीं, इस होली ट्राई करें ये 5 नए फ्लेवर; स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे रेसिपी

बंगाल की मिठास

बंगाल तो अपने स्वीट डिश के लिए जाना जाता है। इस राज्य में होली को डोल जात्रा कहते हैं। यहां दूध के छेना से बनी मिठाइयां खास तौर पर सर्व की जाती हैं।

यह भी पढ़ें- Gujiya Recipe in Hindi: चाशनी वाली गुजिया बनाने का मिल गया आसान तरीका, फटाफट नोट करें रेसिपी

तो अगर आप भी होली पर सिर्फ गुजिया ही बनाती हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। इससे मेहमान भी खुश हो जाएंगे और आपको भी कुछ नया बनाने का मजा मिलेगा।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।