Wed Mar 4, 2026 | Updated 06:33 AM IST
herzindagi
holi color stains removal tips

Holi Colour Cleaning Tips: फर्श पर लग गए हैं होली के ज‍िद्दी रंग, तो इन आसान तरीकों से चमकाएं अपना घर

Holi 2026: होली खेलते समय तो मजा बहुत आता है, लेकिन असली मेहनत तो बाद में शुरू होती है। होली खेलने के बाद न स‍िर्फ स्‍क‍िन और बालों की सफाई के ल‍िए मशक्कत करनी पड़ती है, बल्‍क‍ि फर्श की सफाई भी करनी पड़ती है। हम आपको फर्श पर लगे होली के रंगों के ज‍िद्दी दाग हटाने का आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 10:51 IST

How To Remove Holi Colour From Floor: होली का त्योहार आ चुका है। होली का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। इसकी तैयारियां भी पहले से ही शुरू हो जाती हैं। इस दिन लोग रंग खेलते हैं और एक दूसरे को गले लगाते हैं। रंग खेलना भला किसे नहीं अच्छा लगता है। लोग मस्ती के साथ एक दूसरे को रंग लगाते हैं। हालांकि, रंग खेलने के बाद सिर्फ चेहरे या बालों पर ही कलर के दाग नहीं रहते, फर्श पर भी इसके जिद्दी दाग लग जाते हैं। इसके लिए लोगों को जद्दोजहद करनी पड़ती है।

कई बार तो ऐसा होता है कि पानी डालने के बाद भी रंग नहीं जाता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान से ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिससे बिना मेहनत किए भी फर्श पर लगे रंगों के जिद्दी दाग आसानी से चले जाएंगे। आइए जानते हैं उन ट्रिक्स के बारे में-

holi color stains removal tips (2)

गुनगुना पानी और बर्तन धोने वाला लिक्विड

मेरी मम्मी बताती हैं कि फर्श पर लगे रंगों को साफ करने के लिए सबसे पहले सूखे रंग को झाड़ू या सूखे कपड़े से हटा दें। इसके बाद गुनगुने पानी में थोड़ा सा डिश वॉशर मिलाएं। अब फर्श पर पोछा लगा दें।

यह भी पढ़ें- होली के रंग से गंदा हो गया है महंगा कार्पेट? सीधे धोने से खराब हो सकता है रेशा, अपनाएं ये सही टिप्स

बेकिंग सोडा और नींबू करेगा कमाल

अगर दाग अभी भी दिख रहा है, तो आप बेकिंग सोडा में कुछ बूंदें नींबू की मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इसे दाग वाली जगह पर लगाएं और 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब किसी ब्रश से रगड़ दें। ये तरीका खासकर टाइल्स पर अच्छे से काम करता है।

सिरका और गरम पानी

सिरका भी जिद्दी से जिद्दी दाग हटाने का काम करता है। इसके लिए एक बाल्टी गरम पानी में आधा कप सिरका मिला लें। अब इससे पोछा लगाएं। ये फर्श की बदबू तो दूर करेगा ही, साथ ही रंग के निशान कम होंगे।

यह भी पढ़ें- होली की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली की ये 5 मार्केट, रंगोली से लेकर पिचकारी तक सब कुछ 100 रुपये के अंदर मिल जाएगा

नमक और सरसों का तेल

अगर रंग बहुत ज्यादा चिपक गया है, तो थोड़ा सा मोटा नमक लें और उसमें कुछ बूंद सरसों का तेल मिला लें। इसे दाग वाली जगह पर रगड़ें। नमक स्क्रबिंग करता है और तेल रंग को साफ करने में मदद करता है। बाद में साबुन वाले पानी से फर्श को धो लें।

यह भी पढ़ें- Holi Hair Care: होली में बालों पर ब‍िल्‍कुल भी नहीं चढ़ेगा रंग, बस फॉलो करें ये कमाल की ट्र‍िक

holi color stains removal tips (1)

इन बातों का रखें ध्यान

  • मार्बल पर हाई एसिड वाला कुछ भी न डालें
  • लकड़ी के फर्श पर ज्यादा पानी न डालें।
  • ग्रेनाइट पर हल्का क्लीनर ही इस्तेमाल करें

यह भी पढ़ें- Holi Skincare Tips: होली खेलने से पहले चेहरे पर लगा लें ये 1 चीज, आसानी से छूट जाएगा रंग

तो अगर आप भी चाहती हैं कि मिनटों में फर्श पर लगे रंगों की सफाई हो जाए तो ये तरीका अपना सकती हैं। आप खुद देखेंगी कि फर्श चमकने लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।