
Kitchen Hacks: हमारे यहां भारतीय घरों में रोजाना रसोई में खाना तो बनता ही है। जब खाना बनता है तो किचन में गंदगी भी मच जाती है। ऐसे में कई बार जब हम छौंका लगाते हैं तो दीवार पर लगी टाइल्स या गैस पर छींटे पड़ना तो नॉर्मल है। जब इसकी सफाई नहीं होती तो दाग जिद्दी हो जाते हैं। कई बार तो हल्दी के दाग इतने ज्यादा गहरे हो जाते हैं कि पूरा टाइल्स पीला-पीला नजर आने लगता है।
ऐसे में हम आपको हल्दी के जिद्दी दाग हटाने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं, जिससे आपकी रसोई एकदम नई जैसी लगेगी। आइए जानते हैं-
-1773304220503.jpg)
हल्दी के जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार माना जाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में थोड़ा सा बेकिंग सोडा लें और उसमें थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। अब स्पंज या ब्रश से रगड़कर पानी से साफ कर लें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: सेब और आलू काटते ही पड़ जाते हैं काले, तो फॉलाे करें ये खास ट्रिक; नहीं होंगे खराब
नींबू में नेचुरल एसिड पाया जाता है। ऐसे में ये भी हल्दी के जिद्दी दाग आसानी से साफ कर सकता है। हल्दी के दाग वाली जगह पर थोड़ा नींबू का रस लगा दें या आप डायरेक्ट नींबू से भी रगड़ सकती हैं। फिर गीले कपड़े या स्पंज से पोंछ दें। इससे दाग काफी हद तक साफ हो जाता है।
यह भी पढ़ें- How To Clean Fridge Tray: गंदी हो गई है फ्रिज की ट्रे, तो बिना रगड़े इन 3 चीजों से मिनटों में चमकाएं
सफेद सिरका भी दाग हटाने के काम आ सकता है। इसके लिए एक स्प्रे बोतल में बराबर मात्रा में पानी और सफेद सिरका मिला लें। अब इसे दाग वाली टाइल्स पर स्प्रे करें और 5 मिनट बाद कपड़े से साफ कर दें।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: मिर्च काटते समय अब हाथों में नहीं होगी जलन, बस अपनाएं ये सिंपल तरीके
-1773304229587.jpg)
तो अगर आप भी किचन की टाइल्स पर जमे जिद्दी दाग को साफ करना चाहती हैं तो ये तरीके अपना सकती हैं। इससे आपका किचन फिर से चमकता हुआ नजर आ सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।