Tue Mar 10, 2026 | Updated 03:23 AM IST
herzindagi
green chilli chopping tips

Kitchen Hacks: मिर्च काटते समय अब हाथों में नहीं होगी जलन, बस अपनाएं ये स‍िंपल तरीके

How To Chop Green Chilli: हमारा यहां भारतीय रसोई में खाने में कई तरह की चीजें बनाई जाती हैं। इन सभी में म‍िर्च का इस्‍तेमाल जरूर क‍िया जाता है। मि‍र्च खाने का स्‍वाद बढ़ा देती है, लेकिन कई लोगों काे मिर्च काटने के बाद हाथों में जलन होने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो हम आपको कुछ आसान तरीका बता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-25, 14:47 IST

Why Burning Hands While Chopping Chilli: हमारे यहां भारतीय रसोई में खाने-पीने की कई तरह की चीजें इस्‍तेमाल की जाती ह‍ैं। इनसे न केवल खाने का स्‍वाद बढ़ जाता है बल्‍क‍ि ये हमारी सेहत को भी कई फायदे भी पहुंचाते हैं। हल्‍दी, धन‍िया, कालीम‍िर्च, दालचीनी जैसे कई मसालों का इस्‍तेमाल होता है। उन्‍हीं में से एक म‍िर्च भी है। हम जो भी ड‍िश बनाते ह‍ैं, उसमें हरी म‍िर्च का इस्‍तेमाल होता ही है। कुछ लोगों को हरी म‍िर्च इतनी पसंद होती है, वो ताे खाने के साथ भी म‍िर्च लेते हैं।

हालांक‍ि, कुछ लोगों को श‍िकायत रहती है क‍ि म‍िर्च काटते समय हाथों में जलन होने लगती है। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे आसान तरीके बताने जा रहे हैं ज‍िससे म‍िर्च काटते समय आपको कोई द‍िक्‍कत नहीं होगी। आइए जानते हैं-

green chilli chopping tips (1)

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर घर में एलोवेरा लगा हुआ है तो आप उसका जेल हाथों में लगा सकती हैं। इसके बाद इसे दो मिनट तक लगा रहने दें। इससे स्‍क‍िन को ठंडक मिलेगी और जलन भी धीरे-धीरे कम होने लगेगी। जब जलन कम हो जाए तो सादे पानी से हाथ धो लें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: गैस चूल्हे पर जम गई है जिद्दी चिकनाई? इन 2 घरेलू नुस्खों से मिनटों में शीशे जैसा चमक उठेगा स्टोव

दूध या दही लगाएं

मिर्च काटने के बाद अगर हाथों में जलन हो रही है तो आप कच्‍चा दूध या दही भी लगा सकती हैं। इसे भी दो से तीन म‍िनट तक लगा रहने दें।

यह भी पढ़ें- Male और Female शिमला मिर्च की कैसे करें पहचान? सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ट्रिक, क्या आपने किया ट्राई

शहद भी है कारगर

शहद खाने में मीठी होती है। ये हमारी स्‍क‍िन को भी जबरदस्‍त फायदे पहुंचाती है। ऐसे में अगर आपके हाथों में म‍िर्च काटने के बाद जलन हो रही है ताे थोड़ी देर के ल‍िए शहद लगा लें और फ‍िर बाद में सादे पानी से हाथों को धो लें। इससे जलन तो कम होगी ही, साथ ही आपके हाथ भी मुलायम बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Stuffed Paratha Making Tips: भरवां पराठे बनाते समय बाहर निकल जाती है स्टफिंग, तो अपनाएं ये सीक्रेट टिप्स

green chilli chopping tips (2)

ये टि‍प्‍स भी आएंगे काम (Vegetable Cutting Tips)

  • मिर्च काटने से पहले हाथों पर थोड़ा सा तेल लगा लें।
  • मिर्च काटते समय आप ग्‍लव्‍स पहन सकती हैं।
  • मिर्च काटने के बाद स्टील के चम्मच को हाथों पर रगड़ें।
  • साबुन से अच्छी तरह हाथ धुलें।

यह भी पढ़ें- Cooking Hacks: डीप फ्राई करते समय न करें ये गलतियां, इन टिप्स से पकौड़े-समोसे नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल

तो अगर म‍िर्च काटते समय आपके हाथों में भी जलन होती है तो आप इन ट‍िप्‍स की मदद से छुटकारा पा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/maangchi

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।