
Cooking Hacks: हमारे यहां भारतीय घरों में सुबह-सुबह पराठों की खुशबू आने लगती है। पराठा तो सभी का पसंदीदा नाश्ता है। खास बात तो ये है कि पराठे को कई तरीकों से बनाया जाता है। हर किसी की पसंद अलग होती है। आलू, पनीर, मिक्स वेज, अंडा जैसे कई पराठे बनाए जाते हैं। हालांकि, कुछ लोगों की शिकायत रहती है कि स्टफ्ड पराठे बनाते समय भरावन बाहर निकल जाता है।
ऐसे में हम आपको आसान तरीका बता रहे हैं जिससे आपको स्टफ्ड पराठा बनाने में कोई दिक्कत नहीं होगी। आइए उन तरीकों के बारे में जानते हैं-
-1771919521530.jpg)
अक्सर प्याज, गोभी या मूली जैसी सब्जियाें मेंजैसे ही नमक मिलाओ, तो वे पानी छोड़ देते हैं। इसकी कारण बेलते समय पराठे फट जाते हैं। इससे लिए आप जब भी भरावन तैयार करें तो इन्हें कद्दूकस करके पहले निचोड़ लें। जितनी सूखी स्टफिंग होगी, पराठा उतना ही अच्छा बनेगा।
यह भी पढ़ें- Cooking Hacks: डीप फ्राई करते समय न करें ये गलतियां, इन टिप्स से पकौड़े-समोसे नहीं सोखेंगे ज्यादा तेल
अगर आटा बहुत ज्यादा हार्ड होगा तो बेलते समय फट सकता है। वहीं बहुत ज्यादा नरम होने पर भी स्टफिंग बाहर आ सकती है। ऐसे में आप आटे को मीडियम सॉफ्ट गूंथें। आटे में थोड़ा सा तेल मिलाना न भूलें। इससे आटा स्मूद बनेगा। गूंथने के बाद आटे को 15 मिनट के लिए ढककर जरूर रखें।
जब भी हम स्टफिंग भरने के लिए लोई तैयार करते हैं तो उसे बीच में ज्यादा पतला कर देते हैं। यही वजह है कि फिलिंग बाहर निकलने लगती है। कोशिश करें कि लोई का बीच वाला हिस्सा थोड़ा मोटा रहे और किनारे पतले हों।
आपको बता दें कि आप जब भी पराठे को बेलें तो हाथ बहुत हल्का चलाएं। इससे पराठा फटेगा नहीं। अगर चिपकने लगे तो थोड़ा सूखा आटा लगा लें।
-1771919531776.jpg)
ठंडे तवे पर पराठा डालने से वो सही तरीके से फूल नहीं पाता है। इसके लिए पहले तवा को अच्छे से गरम कर लें। अब पराठे को दोनों तरफ हल्का सेक लें, फिर घी या तेल लगाएं। जब आप मीडियम फ्लेम पर अच्छे से पकाएंगी तो पराठा क्रिस्पी गोल्डन हाे जाएगा।
यह भी पढ़ें- Kitchen Hacks: क्या बिना पानी के भी उबल सकते हैं आलू? आज ही आजमाएं ये सीक्रेट ट्रिक
तो अगर आपका भी स्टफ्ड पराठा बेलते समय फट जाता है तो आप ये तरीके अपना सकती हैं। इससे आपका पराठा बिना फटे, नरम और स्वादिष्ट बनेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।