-1772008135320.webp)
सुबह की शुरुआत अगर गरमा-गरम नाश्ते से न हो, तो दिन कुछ फीका सा महसूस होता है। वहीं, नाश्ते में अगर मूली के पराठे मिल जाए तो मजा ही आ जाए, लेकिन मूली के पराठे बनाने के नाम से ही जो सबसे बड़ी चुनौती सामने आती है, वह है मूली को कद्दूकस करना। घंटों की मेहनत, हाथों में दर्द और फिर मूली से निकलने वाला ढेर सारा पानी अक्सर इस जायके का मजा फीका कर देते हैं, लेकिन अब आपको घबराने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्मार्ट किचन ट्रिक, जिससे बिना कद्दूकस किए आप एकदम ढाबा स्टाइल करारे पराठे मिनटों में तैयार कर सकते हैं। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बिना कद्दूकस किए कैसे फिलिंग तैयार करें। पढ़ते हैं आगे...
पहला तरीका- सबसे पहले आप मूली को अच्छे से धोकर छील लें और उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें। अब इन टुकड़ों को इलेक्ट्रिक या हैंड चॉपर में डालें। बता दें कि चॉपर इसे बिल्कुल वैसा ही बारीक कर देगा जैसा कद्दूकस करने पर होता है, वो भी बिना किसी मेहनत और समय बर्बाद किए। ऐसे में आप इस ट्रिक को आज ही ट्राई करें।

दूसरा तरीका - अगर आपके पास चॉपर नहीं है, तो मिक्सी के जार का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप मूली के टुकड़ों को मिक्सी में डालें। ध्यान रहे, इसे लगातार नहीं चलाना है। सिर्फ 2 से 3 बार 'पल्स मोड' पर घुमाएं। आपकी मूली पराठों के लिए एकदम तैयार मिलेगी।
इसे भी पढ़ें - घर पर एक बार जरूर ट्राई करें बेसन वाली कुरकुरी प्याज की ग्वार फली, नोट कर लें दो अलग-अलग रेसिपीज
सिर्फ मूली तैयार करना ही काफी नहीं है, उसे चटपटा बनाना भी जरूरी है। जब आपकी मूली बारीक हो जाए, तो उसमें थोड़ा नमक डालकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद एक सूती कपड़े में डालकर इसका सारा पानी निचोड़ लें। यह सबसे जरूरी स्टेप है ताकि पराठे बेलते समय फटें नहीं।
-1772010497851.jpg)
आप निचोड़ी हुई मूली में बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, हरा धनिया, अजवाइन, अमचूर पाउडर और थोड़ा सा गरम मसाला जरूर मिलाएं। अगर आप ढाबा में बनने वाले परांठों जैसा स्वाद चाहती हैं, तो इसमें एक चम्मच भुना हुआ बेसन भी मिला दें। बेसन बचा हुआ मॉइस्चर सोख लेगा और पराठे अंदर से बेहद सॉफ्ट और बाहर से कुरकुरे बनेंगे।
इसे भी पढ़ें - रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टमाटर सूप अब घर पर, महंगी क्रीम नहीं बल्कि घर की मलाई से लाएं वही लाजवाब स्वाद; नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।