
सुबह का नाश्ता हो या टिफिन का वक्त, गरमा-गरम मिक्स वेज भरवां पराठा हर किसी का पसंदीदा नाश्ता होता है। यह न केवल स्वाद में लाजवाब है, बल्कि उन बच्चों के लिए भी बेहतरीन ऑप्शन है जो सब्जियां खाने में ना-नुकुर करते हैं।
इसका एक फायदा यह भी है कि आप एक ही पराठे में गोभी, गाजर, मटर, आलू और पनीर जैसे ढेरों पोषक तत्व मिल जाते हैं, जो इसे एक कम्प्लीट मील बनाते हैं। अगर इसे दही के साथ परोसा जाए, तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाना बहुत आसान है और आप फ्रिज में बची हुई सब्जियों का भी इसमें बखूबी इस्तेमाल कर सकते हैं। नीचे आर्टिकल में पढ़ें इसे बनाने का आसान रेसिपी-

अक्सर मिक्स वेज पराठा बनाते समय सबसे बड़ी चुनौती यही होती है कि बेलते समय सब्जियां पानी छोड़ देती हैं और पराठा फट जाता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो नीचे बताए गए देसी ट्रिक्स को आजमाएं।
इसे भी पढ़ें- Pav Bhaji Paratha: नाश्ते में बनाएं पाव भाजी पराठा, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
मिक्स वेज भरवां पराठा बनाने की रेसिपी
मिक्स वेज पराठा बनाने के लिए अपनी पसंदीदा सब्जियों को बारीक काट या कद्दूकस कर लें।
इसके बाद कद्दूकस की हुई सब्जियों से अतिरिक्त पानी निकाल दें। ऐसा करने से आटा गीला नहीं होगा।
सब्जियों को किनारे रखकर आटा गूंथें और ढककर रख दें।
अब सब्जियों में नमक और जीरा, धनिया और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिलाएं।
इसके बाद आटे की लोई लें और उसमें स्टाफिंग भरे और आटे के किनारों को कसकर बंद कर दें।
फिर हल्के हाथ से पराठे को धीरे-धीरे बेलें।
तवा गर्म कर पराठे को डालें और कुछ सेकंड बाद पलटें।
फिर मक्खन, घी या तेल लगाकर दोनों तरफ सेंकें और गोल्डन होने तक पकाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।