Fri Apr 10, 2026 | Updated 01:16 PM IST HZ Awards 2026
Tomatoes soup

रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टमाटर सूप अब घर पर, महंगी क्रीम नहीं बल्कि घर की मलाई से लाएं वही लाजवाब स्वाद; नोट करें रेसिपी

अगर आप रेस्टोरेंट जैसा मलाईदार टमाटर सूप तैयार करना चाहती हैं तो अपने घर में बेहद आसानी से बना सकती हैं। इसके लिए कोई महंगी क्रीम खरीदने की जरूरत नहीं है। घर पर रखी हुई ताजी मलाई से आसानी से बनाई जा सकती है।
Editorial
Updated:- 2026-02-22, 09:00 IST

सर्दी में अक्सर लोग अपने घरों में टमाटर का सूप बनाते हैं। बता दें कि गाढ़ा टमाटर का सूप न केवल सभी को पसंद आता है बल्कि वे बड़े चाव से भी खाते हैं, लेकिन अक्सर लोग सोचते हैं कि रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी टेक्सचर कहां से लेकर आएं। ऐसे में बता दे कि इसके लिए कोई महंगी कुकिंग क्रीम की जरूरत नहीं होती है आपकी किचन में रखी ताजी मलाई से आप वही टेस्ट लेकर आ सकती हैं। ऐसे में इस अनोखी रेसिपी के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप रेस्टोरेंट स्टाइल मलाई टमाटर सूप कैसे तैयार कर सकती हैं। जानते हैं यहां... 

आवश्यक सामग्री

टमाटर: 5-6 बड़े और लाल
मलाई: 2-3 बड़े चम्मच
अदरक और लहसुन: 1 इंच अदरक और 4-5 कलियां लहसुन की
प्याज: 1 छोटा
मसाले: तेजपत्ता (1)
काली मिर्च पाउडर (आधा चम्मच)
नमक (स्वादानुसार)
मक्खन: 1 बड़ा चम्मच
चीनी: 1 छोटा चम्मच
ब्रेड क्यूब्स: तलने के लिए

कैसे बनाएं मलाईदार टमाटर सूप?

  • सबसे पहले टमाटरों को धोएं फिर बड़े टुकड़ों में काट लें। अब एक कुकर या पैन लें और उसमें टमाटर, अदरक, लहसुन, तेजपत्ता और थोड़ा पानी डालें अब 2-3 सीटी को उबालें।

tomatoes soup

  • जब आपके टमाटर अच्छे से ठंडे हो जाएं, तो तेजपत्ता निकाल दें और बचे मिश्रण को मिक्सर में पीसकर एक स्मूथ प्यूरी तैयार कर लें। अब आप बनी प्यूरी को एक बड़ी छलनी में छान लें ताकि बीज और छिलके एकदम अलग हो जाएं।

इसे भी पढ़ें - मिक्सी का जार पीसने में कर रहा है नखरे? बस एक मुट्ठी 'नमक' चलाएं और घर पर ही पाएं नई जैसी तेज धार

  •  अब एक कड़ाही में मक्खन गरम कर लें। अब उसमें टमाटर की प्यूरी डालें। अगर सूप ज्यादा गाढ़ा लगे, तो अपनी जरूरत के अनुसार थोड़ा गर्म पानी मिला लें। इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और चीनी डालें।

tomatoes soup tips

  • बता दें कि जब आपका सूप एक उबाल ले ले तो गैस की आंच को मंद कर दें। अब इसमें फेंटी हुई ताजी मलाई डालें और लगातार चलाते रहें।
  •  मलाई डालने से सूप का रंग हल्का संतरी हो जाता है और इसमें वही रिचनेस भी आ जाती है।
  • जब मलाई अच्छे से मिक्स हो जाए तो सूप को 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। गरमा-गरम सूप को बाउल में निकालें, ऊपर से थोड़ी और मलाई और हरे धनिये से सजाएं। साथ में कुरकुरे ब्रेड क्यूब्स डालकर इसका आनंद लें।

नोट - मलाई को सूप में डालने से पहले चम्मच अच्छे तरीके से फेंट लें। ताकि सूख एकदम सेट हो जाए। मलाई डालते समय आंच हमेशा मंद रखें या गैस बंद कर दें ताकि सूप फटे नहीं।

इसे भी पढ़ें - बच्चा नहीं खाता दाल? इसके पानी और पेस्ट से बनाएं ऐसी चीजी बॉल्स कि बच्चे मांग-मांग कर खाएंगे

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik/pinterest

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।