
Craemy Dahi Onion Chutney Kaise Banyen: सुबह या हो शाम, खाने में क्या नया बनाया जाए, जो सब को पसंद आए है। अब ऐसे में अक्सर महिलाएं सब्जी और दाल को अलग तरीके से बनाती हैं, लेकिन कई बार दाल-सब्जी भी खा-खाकर मन भर जाता है और कुछ ऐसा बनाने का मन करता है जो न केवल स्वाद में लाजवाब बल्कि समय भी कम लगे और कुछ अलग हो। इसके लिए गूगल पर यूनिक रेसिपी सर्च करते हैं। अगर आप भी खाने के साथ कुछ ऐसा बनाने की सोच रही हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसी चटनी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप 5-10 मिनट में फटाफट बना सकती हैं। नीचे पढ़ें-


इसे भी पढ़ें- Ragda Patties Recipe: सुबह के नाश्ते में सफेद मटर से बनाएं स्वादिष्ट नाश्ता, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
क्रीमी दही प्याज चटनी बनाने की रेसिपी
क्रीमी दही चटनी बनाने के लिए सबसे पहले छीली हुई लहसुन की कलियों को सिलबट्टे या ओखली में डालें।
इसके बाद इसमें कटी हुई हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर कूटें।
फिर इसमें दही डालें और कूटने वाले मैशर से चलाएं।
अब इसमें कटी हुई प्याज, लाल मिर्च, जीरा, धनिया पाउडर और नमक डालकर मैशर से कूटें।
चटनी बनने के बाद इसे कटोरी में निकालें।
इसके बाद पैन में तेल गर्म कर इसमें जीरा और राई डालकर पकाएं।
अब इस तड़के को चटनी में डालें और रोटी या पराठा के साथ सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।