Tue Mar 31, 2026 | Updated 01:40 AM IST HZ Awards 2026
Traditional Dahi Mirchi recipe

सब्जी की छुट्टी कर देगी यह चटपटी सूखी दही मिर्च, सालों तक नहीं होगी खराब; नोट कर लें आसान रेसिपी

घर पर बनाएं चटपटी सूखी दही मिर्च, जो सब्जी का स्वाद भुला देगी। सालों तक चलने वाली इस आसान रेसिपी के साथ जानें सर्व करने का सही तरीका। दाल-चावल और परांठे के साथ परोसें यह कुरकुरी और मसालेदार साइड डिश।
Editorial
Updated:- 2026-03-30, 12:09 IST

Traditional Dahi Mirchi Recipe: अगर आप रोज की वही दाल-सब्जी खाकर बोर हो गए हैं या कभी घर में सब्जी बनाने का मन न हो, तो सूखी दही मिर्च एक बेहतरीन विकल्प है। इसे दही वाली मिर्च या मथानिया मिर्च के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय खाने के स्वाद को दोगुना कर देती है और परांठे, दाल-चावल या खिचड़ी के साथ तो इसका कोई जवाब नहीं है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसे एक बार बनाकर आप महीनों क्या, सालों तक स्टोर कर सकती हैं। यह चटपटी और कुरकुरी मिर्च न केवल भूख बढ़ाती है बल्कि सफर में ले जाने के लिए भी बेस्ट साइड डिश है।

कम तीखी मोटी वाली हरी मिर्च- 250 ग्राम, ताजा दही- 1 कप, नमक-स्वादानुसार, हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच, हींग- एक चुटकी

सूखी दही वाली हरी मिर्च बनाने का तरीका

Dahi Mirchi recipe

  • सबसे पहले हरी मिर्चों को पानी से अच्छी तरह धुलें।
  • अब इन्हें सूती कपड़े से पोंछकर अच्छे से सुखा लें।
  • अब मिर्च के बीच में एक लंबा चीरा लगाएं।
  • अगर आप ज्यादा तीखा पसंद नहीं करती, तो इसके बीज निकाल सकते हैं।
  • इसके बाद एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही लें। अब इसमें नमक, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब मिर्चों को दही के इस मिश्रण में डाल दें।
  • अगर आप दही में मिक्स नहीं करना चाहती हैं, पेस्ट को चम्मच की मदद से इसके अंदर फिल करें।

Sun-dried curd chillies recipe

  • हर मिर्च पर दही की कोटिंग अच्छे से हो जाए।
  • अब इसे ढककर रात भर या कम से कम 12-15 घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अगले दिन मिर्चों को दही से निकालकर एक बड़ी थाली पर फैला दें और तेज धूप में सुखाएं।
  • बचे हुए दही को फेंकें नहीं, शाम को मिर्चों को फिर से उसी दही में डाल दें।
  • इसके बाद मिर्च जब अच्छे और पूरी तरह सूखकर सख्त और कुरकुरी हो जाए, तो समझ लीजिए कि आपकी दही मिर्च तैयार है।
  • इन्हें एक एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख लें।

दही मिर्च को कैसे परोसें?

Spicy Indian side dish for Dal Rice

  • दही मिर्च को जब भी सर्व करना हो, तो इसे कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और इन मिर्चों को धीमी आंच पर हल्का सा तल लें।
  • तलने के बाद ये गहरे भूरे रंग की और बेहद कुरकुरी हो जाती हैं।

इसे भी पढ़ें- Green Chili Pickle: 15 मिनट में बनकर तैयार होगा हरी मिर्च का तीखा और चटपटा अचार, ना धूप में सुखाने का झंझट ना दिनभर का इंतजार

अगर आप दाल-चावल के स्वाद को बढ़ाना चाहती हैं, तो दही वाली सूखी मिर्च बेस्ट है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें और ऐसे ही आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit- Shutterstock

 


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

सूखी दही मिर्च रेसिपी Recipe Card

सूखी दही मिर्च रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 10 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Low
Course: Others
Calories: 100
Cuisine: Indian
Author: Priyanka Yadav

Ingredients

  • कम तीखी मोटी वाली हरी मिर्च- 250 ग्राम
  • ताजा दही- 1 कप
  • नमक-स्वादानुसार
  • हल्दी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • हींग- एक चुटकी

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले हरी मिर्चों को पानी से अच्छी तरह धुलें।

  2. Step 2:

    अब इन्हें सूती कपड़े से पोंछकर अच्छे से सुखा लें।

  3. Step 3:

    अब मिर्च के बीच में एक लंबा चीरा लगाएं।

  4. Step 4:

    अगर आप ज्यादा तीखा पसंद नहीं करती, तो इसके बीज निकाल सकते हैं।

  5. Step 5:

    इसके बाद एक बड़े बर्तन में फेंटा हुआ दही लें।

  6. Step 6:

    अब इसमें नमक, हल्दी और हींग डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  7. Step 7:

    अब मिर्चों को दही के इस मिश्रण में डाल दें।

  8. Step 8:

    अगर आप दही में मिक्स नहीं करना चाहती हैं, पेस्ट को चम्मच की मदद से इसके अंदर फिल करें।

  9. Step 9:

    हर मिर्च पर दही की कोटिंग अच्छे से हो जाए।

  10. Step 10:

    अब इसे ढककर रात भर या कम से कम 12-15 घंटे के लिए छोड़ दें।

  11. Step 11:

    अगले दिन मिर्चों को दही से निकालकर एक बड़ी थाली पर फैला दें और तेज धूप में सुखाएं।

  12. Step 12:

    बचे हुए दही को फेंकें नहीं, शाम को मिर्चों को फिर से उसी दही में डाल दें।

  13. Step 13:

    इसके बाद मिर्च जब अच्छे और पूरी तरह सूखकर सख्त और कुरकुरी हो जाए, तो समझ लीजिए कि आपकी दही मिर्च तैयार है।

  14. Step 14:

    इन्हें एक एयरटाइट कांच के जार में भरकर रख लें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।