
How To Make Dahi Bhalla Cake: होली का त्योहार हो और दही भल्ले न हों, ऐसा तो हो ही नहीं सकता, लेकिन पुराने स्वाद को बार-बार खा-खाकर मन भर गया है। इस बार नए स्टाइल में दही भल्ला केक ट्राई करें। यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है कि लेकिन क्या हो अगर आप ट्राडिशनल डिश में मॉर्डन टच दें। जी हां, मॉर्डन टच। इसमें स्वाद वही पुराना और चटपटा रहता है। होली की पार्टी में जब आप इसे परोसेंगी, तो मेहमान आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ करते नहीं थकेंगे। इसे बनाना बहुत आसान है और यह देखने में जितना लाजवाब है, खाने में उतना ही स्वादिष्ट। नीचे पढ़ें दही भल्ला केक बनाने की रेसिपी।

इसे भी पढ़ें- Cooking Tips: घर पर नहीं बनते मार्केट जैसे सॉफ्ट दही भल्ले? आजमाएं ये 3 आसान सीक्रेट टिप्स
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
दही भल्ला केक बनाने की रेसिपी
मूंग दाल और उड़द दाल को लगभग 6 घंटे के लिए एक साथ भिगो दें।
भिगोने के बाद इसे पूरी तरह से छान लें और बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करके गाढ़ा चिकना पेस्ट बना लें।
बैटर को हल्का और फूला हुआ होने तक अच्छी तरह फेंटें।
चेक करने के लिए, थोड़ा बैटर पानी में डालें।
अगर यह तैरता है, तो यह तैयार है। नमक और जीरा पाउडर मिलाएं।
अब इसमें ENO को सीधे फेंटे हुए बैटर में डालें।
इसके ऊपर लगभग 1 बड़ा चम्मच पानी डालें और धीरे से मिलाएं।
बैटर को तुरंत एक लाइन किए हुए और ग्रीस किए हुए केक टिन में डालें।
पहले से गरम किए हुए स्टीमर में मीडियम आंच पर लगभग 25 मिनट तक स्टीम करें।
निकालने से पहले इसे 5 मिनट के लिए रख दें।
मोल्ड से निकालें और पूरी तरह से ठंडा होने दें, फिर इसे दो परतों में काट लें।
पानी, नमक, हींग और गुड़ पाउडर को घुलने तक मिलाकर भिगोने वाला सिरप तैयार करें।
हंग कर्ड को अलग से चिकना और क्रीमी होने तक फेंटें।
एक दूसरे कटोरे में दही, दूध, क्रीम और चीनी मिलाकर मीठा दही बनाएं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।