Thu Mar 5, 2026 | Updated 03:46 AM IST
herzindagi
image

Besan Papdi Recipe: होली पर मेहमानों को खिलाएं मैदा नहीं, बेसन से बनी कुरकुरी पापड़ी; नोट करें आसान रेसिपी

होली के दिन कई सारे लोग पार्टी रखते हैं, जिसमें मेहमानों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कई सारे व्यंजन बनाएं जाते हैं। इस बार आप बेसन की कुरकुरी पापड़ी को तैयार करें। आइए इसकी रेसिपी आपको बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-04, 08:30 IST

होली का त्योहार रंगों का ही नहीं होता है। इस दिन कई सारे ऐसे व्यंजन तैयार किए जाते हैं, जिसे खाने के बाद यह त्योहार पूरा माना जाता है। कई सारे लोग पार्टी को होस्ट करते हैं, ताकि त्योहार के बहाने से ही वो सबसे मिल सके और इस त्योहार की रौनक को बढ़ा सके। इस बार आप सबसे अलग और खाने में टेस्टी बेसन पापड़ी को तैयार करें। बेसन की पापड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। इसे खाने के बाद आपके दोस्त और रिश्तेदार खुश हो जाएंगे।

बेसन की पापड़ी बनाने का तरीका

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन को छान लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे।
  • अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, हींग और अजवाइन डालें।
  • इसके बाद इसमें 3-4 चम्मच तेल डालें।
  • तेल को बेसन में तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि बेसन मुट्ठी में बांधने पर बंधने न लगे। इससे पापड़ी खस्ता बनती है।
  • अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें।
  • ध्यान रहे, बेसन बहुत जल्दी गीला हो जाता है, इसलिए पानी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें।
  • आटा गूंथने के बाद इस पर थोड़ा सा तेल लगाकर 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

3 - 2026-03-03T123421.521

बेसन की पापड़ी कैसे बनाएं?

  • तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें।
  • अब चकला-बेलन पर हल्का सा तेल लगाएं और लोई को पूरी तरह पतला बेल लें।
  • पापड़ी जितनी पतली होगी, उतनी ही कुरकुरी बनेगी।
  • बेलने के बाद एक कांटे की मदद से पापड़ी में छेद कर दें ताकि तलते समय वह फूले न।
  • एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो आंच को धीमा कर दें।
  • अब सावधानी से 3-4 पापड़ियां तेल में डालें।
  • इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।
  • तेज आंच पर तलने से ये ऊपर से लाल हो जाएंगी, लेकिन अंदर से नरम रह सकती हैं।

1 - 2026-03-03T123418.295

 

इसे भी पढ़ें: होली के स्नैक्स का स्वाद दोगुना कर देगा काला चाट मसाला, शेफ पंकज से जानें आसान रेसिपी

बेसन की पापड़ी को कैसे करें सर्व?

  • जब आपकी पापड़ी अच्छे से तल जाए, तो इसे ठंडा होने के बाद अपने गेस्ट को सर्व करें।
  • इसे आप चाट मसाला या चटनी के साथ भी सर्व कर सकती हैं, ताकि ये खाने के बाद अच्छी लगे।

इसे भी पढ़ें:  होली पर मेहमानों को परोसें कुछ खास, पुदीना और नींबू की ये 2 कूल ड्रिंक्स बदल देंगी पार्टी का मिजाज; नोट करें आसान रेसिपी

इस तरह से आप बेसन की पापड़ी बना सकती हैं, जिसे बनाने में समय भी कम लगेगा। साथ ही ये खाने में भी टेस्टी लगेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

बेसन से बनी कुरकुरी पापड़ी Recipe Card

बेसन की कुरकुरी पापड़ी

Vegetarian Recipe
Total Time: 40 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 20 min
Servings: 10
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • बेसन- 500 ग्राम
  • अजवाइन-1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-एक चौथाई छोटा चम्मच
  • हींग-2 चुटकी
  • तेल- 3-4 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आटा गूंथने के लिए

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन को छान लें ताकि उसमें कोई गांठ न रहे। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, हल्दी, हींग और अजवाइन डालें।

  2. Step 2:

    इसके बाद इसमें 3-4 चम्मच तेल डालें। तेल को बेसन में तब तक अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि बेसन मुट्ठी में बांधने पर बंधने न लगे। इससे पापड़ी खस्ता बनती है।

  3. Step 3:

    अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर सख्त आटा गूंथ लें। ध्यान रहे, बेसन बहुत जल्दी गीला हो जाता है, इसलिए पानी का इस्तेमाल बहुत सावधानी से करें।

  4. Step 4:

    आटा गूंथने के बाद इस पर थोड़ा सा तेल लगाकर 10-15 मिनट के लिए ढककर छोड़ दें।

  5. Step 5:

    तैयार आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लें। अब चकला-बेलन पर हल्का सा तेल लगाएं और लोई को पूरी तरह पतला बेल लें।

  6. Step 6:

    पापड़ी जितनी पतली होगी, उतनी ही कुरकुरी बनेगी। बेलने के बाद एक कांटे की मदद से पापड़ी में छेद कर दें ताकि तलते समय वह फूले न।

  7. Step 7:

    एक कढ़ाही में तेल गर्म करें। जब तेल मध्यम गर्म हो जाए, तो आंच को धीमा कर दें। अब सावधानी से 3-4 पापड़ियां तेल में डालें।

  8. Step 8:

    इन्हें धीमी से मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें। तेज आंच पर तलने से ये ऊपर से लाल हो जाएंगी, लेकिन अंदर से नरम रह सकती हैं।

  9. Step 9:

    जब आपकी पापड़ी अच्छे से तल जाए, तो इसे ठंडा होने के बाद अपने गेस्ट को सर्व करें। इसे आप चाट मसाला या चटनी के साथ भी सर्व कर सकती हैं, ताकि ये खाने के बाद अच्छी लगे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।