
होली का त्योहार रंग, मौज-मस्ती और ढेर सारे पकवानों का होता है। अक्सर होली खेलते समय धूप और भागदौड़ की वजह से हम जल्दी थक जाते हैं और शरीर में पानी की कमी महसूस होने लगती है। ऐसे में अगर मेहमानों को सामान्य कोल्ड ड्रिंक की जगह कुछ ताजा और घर का बना कूल ड्रिंक मिल जाए, तो पार्टी का मजा दोगुना हो जाता है। ऐसे में पुदीना और नींबू का ड्रिंक न केवल शरीर को ठंडक देता है, बल्कि यह भारी खाना पचाने में भी मदद करता है। ऐसे में दो ऐसी आसान ड्रिंक्स की रेसिपी, जिन्हें आप मिनटों में तैयार कर सकते हैं, इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि पुदीना और नींबू से कौन-सी दो ड्रिंक्स बना सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
ताजा पुदीने की पत्तियां (एक मुट्ठी)
नींबू का रस - 2-3 नींबू
-1772523915161.jpg)
चीनी या शहद - स्वादानुसार
काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर
बर्फ के टुकड़े और ठंडा पानी
सबसे पहले पुदीने की पत्तियों को अच्छे से धो लें। अब एक मिक्सर में पुदीना, चीनी, काला नमक और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पीस लें। इस मिश्रण को एक बड़े जग में निकालें और इसमें नींबू का रस और ठंडा पानी मिला दें। ऊपर से भुना हुआ जीरा पाउडर डालें और अच्छी तरह घोल लें। सर्व करते समय गिलास में खूब सारी बर्फ डालें और पुदीने की पत्ती से सजाकर मेहमानों को परोसें।
इसे भी पढ़ें - Holi Special: घर में मैदा नहीं है? तो गेहूं के आटे से बनाएं खस्ता गुजिया, बस भूलकर भी न करें ये एक गलती
नींबू के स्लाइस (गोल कटे हुए)
पुदीने की पत्तियां
-1772524026893.jpg)
पिसी हुई चीनी
सादा सोडा (Chilled Soda)
थोड़ा सा चाट मसाला
एक बड़े गिलास में 4-5 पुदीने की पत्तियां और नींबू के 2 छोटे टुकड़े डालें। अब एक चम्मच की मदद से इन्हें गिलास के अंदर ही हल्का सा कुचल दें (ताकि इनका रस और खुशबू बाहर आ जाए)। इसमें 2 चम्मच पिसी हुई चीनी और थोड़ा सा चाट मसाला डालें। अब गिलास को बर्फ से आधा भर दें और ऊपर से धीरे-धीरे ठंडा सोडा डालें। इसे एक बार चम्मच से हिलाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें।
नोट - अगर आप इसे और हेल्दी बनाना चाहती हैं, तो चीनी की जगह गुड़ के पाउडर या शहद का इस्तेमाल करें। इससे अलग इन ड्रिंक्स को पहले से बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं, बस सोडा वाली ड्रिंक में सोडा तभी मिलाएं जब मेहमानों को देना हो।
इसे भी पढ़ें - Holi Menu Ideas: इस होली ट्राई करें ओट्स और आलू से बनी दही बल्ले की ये 2 लाजवाब रेसिपीज, मेहमान हो जाएंगे खुश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।