Wed Mar 4, 2026 | Updated 04:52 AM IST
herzindagi
How to reduce gas after Holi sweets

होली में पाचन नहीं होगा खराब, इन हेल्दी ड्रिंक्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

Holi Detox: होली के खास मौके पर गुजिया, मठरी और कई पकवान बनते हैं, जिनके बिना मानो ये त्यौहार अधूरा रहता है, लेकिन इस सब के बीच पाचन बिगड़ जाता है। होली का हैवी खाना खाकर भी अगर आप अपने पाचन को हेल्दी रखना चाहती हैं, तो इन ड्रिंक्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।
Editorial
Updated:- 2026-03-03, 16:07 IST

होली के त्यौहार का इंतजार हम सभी को रहता है और जब पूरे साल के इंतजार के बाद ये त्यौहार आता है, तो हवा में रंगों के साथ मुंह में मीठे और तीखे पकवानों की मिठास भी घुलने लगती है। होली के मौके पर लगभग सभी घरों में गुजिया, मठरी, दही-भल्ले और भी कई पकवान बनते हैं। ऐसे में कई बार हमारा हाजमा बिगड़ जाता है। कई लोगों को गैस, बदहजमी तो कुछ लोगों को पेट फूलने की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में इस भारी और टेस्टी खाने के साथ कुछ हेल्दी ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करना भी जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसी ही ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं। इस बारे में Dr. Kona Lakshmi Kumari,Minimal Access & Robotic GI Surgeon, Metabolic and Bariatric Surgeon, Yashoda Hospitals, Hyderabad(Somajiguda) जानकारी दे रही हैं।

छाछ

buttermilk for digestion in sumemr
एक्सपर्ट का कहना है कि होली की मिठाई, तले-भुने खाने और ठंडाई के बीच ब्लोटिंग, एसिडिटी और अपच को दूर करने के लिए गट हेल्थ को दुरुस्त बनाने वाली ड्रिंक्स को डाइट में शामिल करें। छाछ आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। छाछ में पुदीना, काला नमक और भुना हुआ जीरा मिलाएं। आप इसमें अदरक या करी पत्ते भी मिला सकती हैं। इससे पाचन बेहतर होगा और शरीर में न्यूट्रिएंट्स का अब्जॉर्बशन बढ़ेगा।

जीरे का पानी

एक गिलास पानी में एक टीस्पून जीरा डालकर उबालें। इसमें एक चुटकी सेंधा नमक मिलाएं और इसे गुनगुना ही पिएं। इससे डाइजेशन दुरुस्त होता है, गैस दूर होती है और पेट का एसिड बैलेंस होता है।

आंवला जूस

Who should not eat amla
आंवले के जूस को शहद और नींबू के साथ लेने से भी पाचन बेहतर होता है। ये विटामिन-सी और फाइबर से भरपूर होता है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और कब्ज दूर होती है।

यह भी पढ़ें- जमकर खेलें होली, दिल-दिमाग के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त

नारियल पानी

नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होचता है। इससे शरीर को हाइड्रेशन मिलता है और बाउल मूवमेंट बेहतर होता है। ये पाचन को बेहतर बनाता है और इससे शरीर को ताकत मिलती है।

सौंफ का पानी

fennel seeds water for constipation
सौंफ का पानी एसिडिटी को दूर करता है। इससे ब्लोटिंग और सांसों की दुर्गंध दूर होती है। गुनगुने पानी में 1 टीस्पून सौंफ के बीज उबालकर पिएं। इससे आपको आराम मिलेगा और गैस भी नहीं बनेगी।

यह है एक्सपर्ट की राय

Expert-Quote (15)

 


यह भी पढ़ें- Post Holi Detox: होली पार्टी के बाद शरीर को रिसेट करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

  

होली के बीच पाचन को दुरुस्त बनाए रखने में ये ड्रिंक्स मदद कर सकती हैं। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock.com

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।