herzindagi
image

पेट में हमेशा रहती है गैस और आते हैं स्मेली फार्ट? कहीं लिवर की खराबी तो नहीं इसकी वजह

क्या आपके पेट में अक्सर गैस बनती है, आपको स्मेली फार्ट आते हैं और डाइजेशन खराब रहता है, तो इसके पीछे लिवर की खराबी हो सकती है। अगर आपको फैटी लिवर है या लिवर ठीक ढंग से फंक्शन नहीं कर पा रहा है, तो पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।    
Editorial
Updated:- 2026-02-09, 18:08 IST

क्या आपके पेट में अक्सर गैस बनती है?

क्या हल्का खाना खाने के बावजूद आपको पेट में भारीपन महसूस होता है?

क्या आपको बार-बार स्मैली फार्ट आते हैं?

अगर ऐसा है, तो हो सकता है कि आपका लिवर ठीक से काम नहीं कर रहा है। जब हमारा लिवर ठीक से फंक्शन नहीं करता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हमें परेशान करती हैं। पेट से जुड़ी दिक्कतों के पीछे लिवर प्रॉब्लम भी हो सकती है, अक्सर लोग इस बात के बारे में नहीं जानते हैं, लेकिन असल में लिवर, गट हेल्थ और डाइजेशन का सीधा संबंध है। पेट में अधिक गैस बनने की वजह कैसे लिवर की खराबी हो सकती है, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में Dr. K. S. Somasekhar Rao, Senior Consultant Gastroenterologist, Hepatologist,Clinical Director, Yashoda Hospitals, Hyderabad जानकारी दे रहे हैं।

पेट में ज्यादा गैस बनने के पीछे हो सकती है लिवर की खराबी

gas and bloating remedies

  • एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपके पेट में हर दूसरे दिन गैस बन जाती है, तो ये लिवर की बीमारी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर राव का कहना है कि उनके पास कई ऐसे मरीज आते हैं, जो लगातार पेट में गैस की शिकायत करते हैं और पेट फूलना, गैस बनना या थोड़ा सा खाना खाने के बाद भी पेट भरा हुआ महसूस होना जैसी दिक्कतों से परेशान होते हैं। पेशेंट्स अक्सर इसे पाचन संबंधी कोई सामान्य समस्या समझ लेते हैं, जैसे कि किसी फूड से एलर्जी, ज्यादा खाना या अपच। हालांकि, लगातार गैस होना आमतौर पर गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल दिक्कत नहीं होती, लेकिन ये फैक्टर्स हो सकते हैं। खास बात यह है कि ये लिवर की किसी अंदरूनी बीमारी का संकेत हो सकता है, और इसे नजरअंदाज करने से इलाज में देरी हो सकती है और सेहत बिगड़ सकती है।
  • हमारा लिवर बाइल जूस बनाता है और ये शरीर का मेटाबॉलिक पॉवरहाउस होता है, जो लिपिड्स को ब्रेकडाउन करने का काम करता है। जब लिवर सही से काम नहीं कर पाता है, तो बाइल जूस के प्रोडक्शन और फ्लो पर असर होता है।
  • उदाहरण के तौर पर, लिवर सिरोसिस, हेपेटाइटिस और फैटी लिवर या शुरुआत में लिवर फ्राइब्रोसिस में ऐसी दिक्कत होती है। इसकी वजह से आंतों में वसा का पाचन ठीक से नहीं हो पाता, जिसकी वजह से खाना ठीक से नहीं पच पाता है और अपचित भोजन फर्मेंट होता है और अधिक गैस बनती है।

यह भी पढ़ें- क्या फार्ट से आती है तेज बदबू? किचन के ये 5 सीक्रेट मसाले तुरंत कर देंगे समस्या खत्म

liver detox tea at home

  • पेट फूलना, डकार आना, पेट में बेचैनी और पेट का रोज साफ न होना जैसी दिक्कतें आम पाचन समस्याओं के लक्षणों से मिलती-जुलती हैं। हालांकि, लिवर से संबंधित गैस अक्सर थकान, पीलिया (त्वचा का पीला पड़ना), गहरे रंग का पेशाब या बिना किसी साफ कारण के वजन कम होने के साथ होती है, जो नॉर्मल आईबीएस या एसिड रिफ्लक्स से अलग है।
  • मोटापे, डायबिटीज और अनियमित जीवनशैली से बढ़ने वाली नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर की दिक्कत को ज्यादातर लोग नॉर्मल गैस समझ लेते हैं, जो सही नहीं है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको गैस हो रही है, तो ज्यादा एंटासिड न लें या खुद ही डॉक्टर बनकर कोई अन्य दवाई न लें।
  • अगर गैस दो हफ्तों से ज्यादा बनी हुई है और आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों पर असर हो रहा है, तो जॉक्टर को जरूर दिखाएं।

यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है कि 1 दिन में कितनी बार फार्ट करना और पेट साफ होना सही है? एक्सपर्ट से जानें

यह है एक्सपर्ट की राय

expert on gas and liver

 

अगर आपके पेट में हमेशा गैस रहती है या पाचन अक्सर खराब रहता है, तो इसे बिल्कुल नजरअंदाज न करें। हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।