herzindagi
sugary drinks and liver daily intake risks fatty liver disease

क्या आप भी कोल्ड ड्रिंक या जूस की शौकीन हैं? रोज का सिर्फ 1 गिलास सड़ा सकता है Liver

एक नई रिसर्च के अनुसार, रोज सिर्फ एक शुगरी ड्रिंक का सेवन लिवर पर एक्‍स्‍ट्रा प्रेशर डालता है, जिससे फैटी लिवर, सूजन और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसमें मौजूद फ्रक्टोज लिवर द्वारा चर्बी में बदल जाता है, जो MASLD/NAFLD का कारण बनता है। 
Editorial
Updated:- 2026-01-21, 16:41 IST

ज्‍यादातर लोग शुगरी ड्रिंक जैसे सॉफ्ट ड्रिंक, पैक्ड जूस और फ्लेवर्ड बेवरेज को रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा मानते हैं। कुछ लोगों को इसे लंच के साथ या शाम की थकान में पीने से तुरंत ताजगी और एनर्जी का एहसास होता है, लेकिन यही आदत धीरे-धीरे सेहत के लिए खतरा बन सकती है।

नई रिसर्च बताती है कि रोज सिर्फ एक शुगरी ड्रिंक पीना भी लंबे समय में लिवर पर एक्‍सट्रा प्रेशर डालता है और फैटी लिवर, सूजन और लिवर से जुड़ी अन्‍य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ा सकता है। चौंकाने वाली बात यह है कि लोग इसे हानिकारक मानने के बजाय सॉफ्ट और सेफ विकल्प समझ लेते हैं। आखिर शुगरी ड्रिंक लिवर को कैसे नुकसान पहुंचाती हैं और इससे बचाव के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? इस पर सर्जन-जेरॉन्टोलॉजिस्ट व लिवर ट्रांसप्लांट स्पेशलिस्ट डॉक्टर फरमान अली विस्तार से रोशनी डाल रहे हैं।

लिवर पर शुगरी ड्रिंक का असर

शुगरी ड्रिंक्स में एक्‍स्‍ट्रा शुगर, खासकर फ्रक्टोज होती है। यह शुगर शरीर में जाने के बाद सीधे लिवर द्वारा प्रोसेस की जाती है। जब लिवर को बार-बार ज्‍यादा शुगर मिलती है, तब वह इसे चर्बी में बदलने लगता है। धीरे-धीरे यह फैट लिवर की कोशिकाओं में जमा होने लगता है। इस कंडीशन को MASLD (मेटाबॉलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड फैटी लिवर डिजीज) या NAFLD (नॉन-अल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज) कहते हैं। आज यह बीमारी दुनिया भर में वयस्कों में लिवर की सबसे पुरानी समस्याओं में से एक बन चुकी है।

sugary drink harm liver health

अध्ययनों के अनुसार, जो लोग रोज मीठा ड्रिंक पीते हैं, उनमें फैटी लिवर होने का खतरा ऐसे लोगों की तुलना में काफी ज्‍यादा होता है, जो इसे कभी-कभार पीते हैं। कुछ बड़े शोधों में पाया गया कि रोज पीने वालों में करीब 50% तक खतरा ज्‍यादा था, भले ही मात्रा एक छोटे कैन (250 ml) से भी कम हो।

लिवर कैंसर और गंभीर बीमारी का खतरा

एक बड़े अध्ययन (Women’s Health Initiative) में करीब 1 लाख महिलाओं को 21 साल तक फॉलो किया गया। जो महिलाएं रोज एक या इससे ज्‍यादा मीठे ड्रिंक पीती थीं, उनमें लिवर कैंसर का खतरा लगभग 85% ज्‍यादा क्रॉनिक लिवर डिजीज से मौत का खतरा करीब 68% अधिक पाया गया। यह नतीजे उम्र, लाइफस्टाइल और दूसरी बीमारियों को ध्यान में रखने के बाद भी सामने आए, जिससे इसका संबंध और मजबूत हो जाता है।

  • शुगरी ड्रिंक्स में बहुत ज्‍यादा शुगर होती है, लेकिन फाइबर या पोषण नहीं।
  • शुगर जल्‍दी लिवर तक पहुंचती है और फैट में बदल जाती है।
  • समय के साथ लिवर में सूजन होने लगती है।
  • इससे लिवर की कोशिकाएं खराब हो सकती हैं।
  • ज्‍यादा शुगर लेने से इंसुलिन रेजिस्टेंस भी बढ़ता है, जो फैटी लिवर को और गंभीर बनाता है।

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं रिवर्स, सुबह उठने से सोने तक...सही समय और तरीके से कर लीजिए इन चीजों का सेवन

क्या शुगरी ड्रिंक सीधे बीमारी का कारण है?

यह कहना सही नहीं होगा कि रोज एक सोडा सीधे लिवर को नुकसान पहुंचता है, क्योंकि ज्‍यादातर शोध ऑब्जर्वेशनल हैं। लेकिन अलग-अलग अध्ययनों में बार-बार एक जैसा रिजल्‍ट और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण यह बताता है कि शुगरी ड्रिंक्स को सीमित मात्रा में लेना बेहद जरूरी है।

can sugary drink harm liver health

लिवर को हेल्‍दी रखने के लिए क्या करें?

  • रोज शुगरी ड्रिंक्स पीने से बचें।
  • पानी, नींबू पानी या बिना चीनी की चाय को चुनें। इससे लिवर पर शुगरी का बोझ कम होगा और लिवर की बीमारियों का खतरा भी घटेगा।
  • छोटी आदतों में बदलाव लिवर को लंबे समय तक हेल्‍दी रख सकता है।

यह भी पढ़ें- नींबू से सिर्फ 21 दिनों में करें फैटी लिवर को डिटॉक्स, आज ही आजमाएं ये नुस्खा और चमत्कार देखें

हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।