herzindagi
image

फैटी लिवर के लक्षण हो सकते हैं रिवर्स, सुबह उठने से सोने तक...सही समय और तरीके से कर लीजिए इन चीजों का सेवन

फैटी लिवर आजकल एक कॉमन प्रॉब्लम बन गई है। इसके लक्षणों को रिवर्स करने में हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल का अहम रोल है। कुछ खास चीजों का सही समय और सही तरीके से सेवन करने से आपकी परेशानी हल हो सकती है।
Editorial
Updated:- 2025-08-12, 12:00 IST

फैटी लिवर को जड़ से खत्म करने के लिए क्या करें?

14 दिनों में फैटी लिवर कैसे कम करें?

क्या फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स किया जा सकता है?

मेरी रिपोर्ट में फैटी लिवर आ गया है, अब मुझे क्या करना चाहिए?

अगर आपके भी यही सवाल हैं, तो सबसे पहले तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। फैटी लिवर बेशक एक ऐसी कंडीशन है, जिस पर ध्यान दिया जाना जरूरी है। लेकिन, इसका मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि इसे रिवर्स नहीं किया जा सकता है। सही खान-पान और हेल्दी लाइफस्टाइल के साथ आप फैटी लिवर को आसानी से रिवर्स कर सकती हैं। फैटी लिवर में थकान, पेट में दर्द, भूख न लगना, वजन कम होना, भूरे रंग का यूरिन आना, त्वचा में खुजली और पीलिया जैसे लक्षण नजर आते हैं। अगर आप अपने डेली रूटीन में एक्सपर्ट की बताई 10 चीजों को सही समय पर और सही तरीके से शामिल करेंगी, तो इससे फैटी लिवर के लक्षण कम होंगे और वजन भी कम करने में मदद मिलेगी। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

फैटी लिवर के लक्षणों को कम करने के लिए एक्सपर्ट के बताए समय पर खाएं ये 10 फूड्स

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dt Manpreet Kalra | Hormone and Gut Health Coach | (@dietitian_manpreet)

  • एक्सपर्ट का कहना है कि शरीर को डिटॉक्स करने में लिवर दिन-रात काम करता है और इसकी वजह से लिवर थका हुआ महसूस कर सकता है। इसके कारण ब्लोटिंग, बेली फैट और हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है।
  • लिवर की रिपेयर के लिए सही फूड्स और आदतों को अपनाना जरूरी है। सुबह खाली पेट आंवला और ऐलोवेरा का जूस पिएं। यह विटामिन-सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है और लिवर सेल्स को प्रोटेक्ट करता है।
  • लंच में पुदीना और धनिये की चटनी खाएं। यह डाइजेशन को सुधारती है और इंफ्लेमेशन को कम करती है।
  • दिन में एक बार पेठे का जूस पिएं। इससे शरीर को ठंडक मिलती है और टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
  • दिन में किसी एक मील के साथ क्रूसिफेरस सब्जियों को सॉथे करके खाएं। इससे लिवर डिटॉक्स होता है।
  • हफ्ते में चार बार लौकी, तोरी और टिंडा खाएं। ये एल्कलाइन सब्जियां होती हैं और लिवर के लोड को कम करती हैं।
  • सलाद से पहले चुकंदर खाएं। इससे बाइल फ्लो में सुधार होता है और डाइजेशन बेहतर होता है।

यह भी पढ़ें- क्या आप जानती हैं फैटी लिवर कब तक नॉर्मल होता है और कब आपको जाना चाहिए डॉक्टर के पास?

garlic for fatty liver

  • दिन में एक बार लहसुन की कली खाएं। यह डिटॉक्स एंजाइम्स को एक्टिवेट करता है।
  • सोने से पहले हल्दी और काली मिर्च का पानी पिएं। इससे लिवर को प्रोटेक्शन मिलती है।
  • फलों के साथ भुने हुए फ्लैक्स सीड्स को लें। इससे फैट मेटाबॉलिज्म और इंसुलिन बैलेंस होता है।
  • इन फूड्स को डाइट में शामिल करने से लिवर इंफ्लेमेशन कम होगा, मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होगा, शरीर में ताकत बनी रहेगी और टॉक्सिन्स बाहर निकलेंगे।

 

यह भी पढ़ें- फैटी लिवर को कम करने के लिए 2 हफ्ते तक रोज पिएं यह जूस

  

फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए एक्सपर्ट की बताई इन चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।