
फैटी लिवर आजकल बेशक काफी आम हो गया है, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आपको इसे नजरअंदाज कर देना चाहिए या आपको इस पर ध्यान नहीं देना चाहिए। फैटी लिवर सिर्फ एल्कोहल की वजह से नहीं होता है, बल्कि नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर डिजीज के मामले आजकल तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। फैटी लिवर गलत खान-पान और अनियमित जीवनशैली के कारण होता है, लेकिन क्या आपको इसके पीछे की असल वजह पता है और क्या आप जानती हैं कि डाइट में किन न्यूट्रिएंट्स की शामिल करके आप लिवर को हेल्दी रख सकती हैं? चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन मनप्रीत दे रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।

फैटी लिवर के पीछे सबसे मुख्य कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस है। जब हमारे सेल्स, इंसुलिन की तरह प्रतिक्रिया देना बंद कर देते हैं, तो शुगर और फैट का इस्तेमाल शरीर एनर्जी के लिए नहीं कर पाता है और ये लिवर में जमा होने लगते हैं। वक्त के साथ ये नॉन-एल्कोहॉलिक फैटी लिवर बन जाता है। ऐसे में फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करना बहुत जरूरी है।
यह भी पढ़ें- फैटी लिवर के लक्षणों को रिवर्स करने के लिए आज ही से करें ये 7 काम
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Grade 1 Fatty Liver को गंभीर बनने से रोकना है तो एक्सपर्ट की इन 3 बातों को न करें नजरअंदाज
सही डाइट और लाइफस्टाइल की मदद से फैटी लिवर के लक्षणों को काफी हद तक रिवर्स किया जा सकता है। हर जिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।