
होली का त्योहार गुजिया की खुशबू के बिना अधूरा है। जब घर में मेहमान आते हैं तो हम सबसे पहले उनके सामने दही भल्ले, गुजिया व तरह-तरह के पकवान परोसते हैं, लेकिन मैदा की गुजिया न केवल सेहत के लिए हानिकारक है बल्कि इस मिठाई को अनहेल्दी भी बनाती है। वहीं, कुछ लोगों को लगता है कि बिना मैदा गुजिया बन ही नहीं सकती, पर ऐसा नहीं है। यदि आप गुजिया बनाना चाहती हैं तो मैदा की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसे में पता होना चाहिए कि आप गेहूं के आटे से कैसे गुजिया बनाएं। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आप गेहूं के आटे से कैसे खस्ता गुजिया बना सकती हैं। हालांकि, इन्हें लड़की से बनाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानते हैं उनके बारे में...
आटे की गुजिया को खस्ता बनाने का सबसे बड़ा राज मोयन में छिपा है। दो कप गेहूं के आटे में कम से कम 4-5 बड़े चम्मच शुद्ध देसी घी का मोयन डालें। घी को आटे में तब तक रगड़ें जब तक कि मुट्ठी बांधने पर आटा अपना आकार न लेने लगे। यही वह स्टेप है जो आपकी गुजिया को कठोर होने से बचाएगा।

गुजिया का आटा हमेशा सख्त गूंथना चाहिए। इसके लिए गुनगुने पानी या दूध का इस्तेमाल करें और थोड़ा-थोड़ा करके डालें। आटा गूंथने के बाद इसे कम से कम 20-30 मिनट के लिए गीले कपड़े से ढंककर छोड़ दें। इससे आटा सेट हो जाता है और बेलते समय फटता नहीं है।
इसे भी पढ़ें - Holi Menu Ideas: इस होली ट्राई करें ओट्स और आलू से बनी दही बल्ले की ये 2 लाजवाब रेसिपीज, मेहमान हो जाएंगे खुश
अंदर भरने के लिए आप मावा , सूजी, ड्राई फ्रूट्स और पिसी हुई चीनी का पेस्ट तैयार करें। आटे की गुजिया में इलायची पाउडर और थोड़े से भुने हुए खसखस का स्वाद बहुत ही शानदार लगता है।

आटे की गुजिया बनाते समय सबसे बड़ी गलती तेज आंच पर तलना है। मैदा जल्दी पक जाता है, लेकिन गेहूं के आटे को अंदर तक खस्ता होने में थोड़ा समय लगता है। अगर आप गरम तेल में तेज आंच पर गुजिया डालेंगे, तो ऊपर से तो वह तुरंत लाल हो जाएगी, लेकिन अंदर से कच्ची रह जाएगी और ठंडी होने के बाद एकदम नरम पड़ जाएगी। हमेशा गुजिया को 'धीमी से मध्यम' आंच पर ही तलें। इसे धीरे-धीरे सुनहरा होने दें, ताकि इसकी हर परत कुरकुरी बने।
इसे भी पढ़ें - Holi Special Sabji Recipe: होली पर बनाएं कटहली की ये खास रेसिपी, कलेजी जाएंगी भूल; नोट करें तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik/shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।