
Kathal Ki Sabji Kaise Banaye: होली के मौके पर लोग रंग खेलने के साथ ही ढेर सारे पकवानों बनाते हैं। इसमें वेज लेकर नॉनवेज डिशेज की भी वैरायटी शामिल होती है। होली पर जो खास और यूनिक चीजे खाना पसंद करते हैं, तो वह अलग-अलग तरह के रेसिपी ऑप्शन्स खोजते हैं। ऐसे में वेज पसंद करने वाले लोगों के लिए कटहली की सब्जी बेस्ट ऑप्शन है। अगर आप इस होली इसकी सब्जी बनाती हैं, तो इसे खाकर लोग कलेजी या मटन का स्वाद भूल जाएंगे। यह डिश न केवल स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान और पारंपरिक है। नीचे पढ़ें रेसिपी-

इसे भी पढ़ें- Recipe Of The Day: लौकी-तोरई छोड़िए, इस बार खाने में बनाएं भुट्टे की स्वादिष्ट सब्जी; ये रही रेसिपी
होली पर मेहमानों के आने पर आप इस स्वादिष्ट रेसिपी को बना सकती हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
कटहली की सब्जी बनाने की रेसिपी
सबसे पहले आधा किलो कटहली लें।
हाथों और चाकू पर सरसों का तेल लगाकर इसे मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
अब इन टुकड़ों को धोकर हल्का सा नमक और हल्दी डालकर कुकर में बस एक सीटी आने तक उबाल लें।
इसके बाद कड़ाही में सरसों का तेल गरम करें और उबले हुए कटहल को सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
कड़ाही में तेल गरम करें और उसमें तेजपत्ता, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और बड़ी इलायची डालें।
अब कटा हुआ प्याज डालें और उसे तब तक भूनें जब तक वह गहरा भूरा न हो जाए।
अब इसमें 2 बड़े चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें।
पेस्ट पकने के बाद एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा मीट मसाला पानी में घोलकर पेस्ट बनाकर डालें।
मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न दिखने लगे।
अब इसमें 2 चम्मच फेंटा हुआ ताजा दही डालें।
मसाला तैयार होने के बाद इसमें तला हुआ कटहल डालें और 5 मिनट तक मसालों के साथ बिना पानी डाले भूनें।
अब आधा कप गरम पानी डालें। अब इसे धीमी आंच पर ढंककर 10 मिनट के लिए पकने दें।
लास्ट में एक चम्मच देसी घी और पिसा हुआ गरम मसाला ऊपर से डालें।
गैस बंद कर इसमें हरा धनिया छिड़कें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।