
Sabut Gehu ka Halwa Recipe: खाने के बाद अगर कुछ मीठा मिल जाए तो इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। अब ऐसे में अधिकतर लोग गुड, पेठा या फिर अन्य मीठी चीजें खरीद कर लाते हैं, लेकिन बाजार में मिलने इन चीजों में न केवल पैसे खर्च होते हैं बल्कि मिलावट भी रहती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं घर में ही मीठा बनाना पसंद करती हैं, लेकिन एक परेशानी जो लगभग आती हैं कि वह है कि आज क्या नया बनाया जाए। अगर आपके साथ भी यह समस्या है आती है, तो आज के इस लेख में हम आपको गेहूं से बनने वाले हलवा की रेसिपी बताने जा रहे हैं।
इस डिश को आप न केवल सामान्य दिन बल्कि मेहमानों के या खास दिन आने के बाद भी बना सकती हैं। नीचे देखें आसान रेसिपी और टिप्स, जो इसे परफेक्ट बनाने का काम करेगी।

इसे भी पढ़ें- मीठा खाने का कर रहा है मन! बनाएं स्वादिष्ट दानेदार Makhandi Halwa, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
साबुत गेहूं के दानों का हलवा बनाने की रेसिपी
इस हलवा को बनाने के लिए गेहूं को धोकर 4–5 दिनों के लिए साफ पानी में भिगो दें।
इसके बाद रोज पानी बदलते रहें। फॉर्मेंटेशन प्रक्रिया के दौरान उसमें बुलबुले आएंगे।
इसके बाद भीगे हुए गेहूं को थोड़े से पानी के साथ पीस लें। भूसी अलग करने के लिए कपड़े से छान लें।
अब बना हुए चिकना मिक्सचर इकट्ठा कर लें।
मिक्सचर को कपड़े में बांधकर लटका दें ताकि वह सूख जाए, फिर धूप में पूरी तरह सुखा लें।
फिर टुकड़ों या पाउडर के तौर पर स्टोर करें।
इसके बाद गुड़/चीनी, इलायची और पानी मिलाकर घोल बना लें।
अब पैन में नारियल का तेल गरम करें, उसमें घोल और शीरा डालें।
लगातार चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और हलवे जैसा दानेदार न हो जाए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।