
How To Make Chawal ka Pua: चावल का पुआ पारंपरिक उत्तर भारत का व्यंजन है, जिसे अक्सर त्योहारों, खास मौकों पर खासकर बनाए जाते हैं। वहीं कुछ लोग जब कुछ अलग मीठा खाने का मन करता है, तो पुआ बनाना पसंद करते हैं क्योंकि ये डिश न केवल स्वाद में बेहतर होती है बल्कि पौष्टिक भी होती है। हल्के कुरकुरे और अंदर से नरम रहने वाले पुआ को आमतौर पर लोग गेहूं के आटे या मैदे से बनाते हैं, लेकिन अगर आप इसे नए तरीके से बनाना चाहती हैं, तो एक बार चावल के आटे से बना पुआ जरूर बनाएं। कुछ मीठा और स्वादिष्ट खाने के लिए यह डिश बेस्ट है। नीचे पढ़ें रेसिपी

इसे भी पढ़ें- Makhana Panjiri Recipe: महाशिवरात्रि आने से पहले बनाएं मखाने की पंजीरी, नोट करें रेसिपी
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
चावल का पुआ बनाने की रेसिपी
चावल का पुआ बनाने के लिए रात को चावल भिगोकर रख दें।
अब इसे निकालकर दो-तीन पानी में धुलें।
चावल से नमी खत्म होने के बाद मिक्सर में डालकर पीस लें।
अब गुनगुना पानी डाल कर चावल के आटे से गाढा घोल बनाएं
इसके बाद घोल में गुड़ और सौंफ डाल कर अच्छे से मिलाएं।
5-10 मिनट ढ़क कर रखें और दूसरी तरफ कड़ाही में तेल गरम करें।
उसमे घोल को थोड़ी थोड़ी चम्मच या कटोरी से डालते जाय।
गैस की फ्लेम धीमे कर इसे डीप फ्राई करें।
दोनों तरफ गोल्डेन ब्राउन होने के निकालकर इसे टिशू पेपर पर निकालें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।