Wed Apr 1, 2026 | Updated 10:45 AM IST HZ Awards 2026
image

Chawal Papad: 1 कप चावल के आटे से बनेंगे 100 पापड़, बेलने का झंझट खत्म; पढ़ें तरीका

Chawal ke Papad Banane ki Vidhi: होली के मौके पर हर घर में पापड़ बनाए जाते हैं, लेकिन बारी जब चावल के पापड़ बनाने की आती है, तो खास ध्यान देने जरूरत होती है वरना ये फटने लगते हैं, पर आप लेख में बताए गए तरीके को अपनाकर बिना बेले चावल के पापड़ बना सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-13, 18:47 IST

Easy Papad Recipe: होली का महीना आने वाला है। अब ऐसे में हर घर में पापड़ और कचरी बनने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस दौरान एक समस्या, जो हर किसी को आती है वह है चावल के पापड़ को बनाते किनारे से फटना। इस होली अगर आप कुछ खास और आसान तरीके से इसे बनाना चाहती हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए मददगार साबित हो सकता है। अक्सर महिलाओं को लगता है कि पापड़ बनाना पूरे दिन की मेहनत और थकान है, जिससे बचने के लिए आज अधिकतर लोग बाजार से इसे खरीद कर लाते हैं।

आज के इस लेख में हम आपको चावल के पापड़ बनाने की एक ऐसी सिंपल रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें न बेलन का झंझट होना और न ही फटने का डर। केवल 1 कप आटे से आप 100 पापड़ बना लेंगी।

1 कप चावल के आटे बनाएं 100 पापड़

chawal ka papad kaise banaye

  • इसके लिए एक बर्तन में दो कप पानी उबालने के लिए रख दें।
  • अब इसमें जब उबाल आने लगे तो आधा कप चावल का आटा धीरे-धीरे डालते हुए कलछी से चलाते रहें।
  • घोल जब गाढ़ा होने लगे तो इसमें 4 पानी और मिलाएं और 5-6 मिनट तक मीडियम फ्लेम पर पकाएं।
  • इसके बाद इसमें आधा चम्मच जीरा, एक चम्मच चिली फ्लेक्स, नमक, एक चौथाई बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालें।

इसे भी पढ़ें- झटपट तैयार करें स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का पापड़, खाते ही आ जाएगा मजा

  • सभी चीजों को हल्के हाथ से चलाते हुए मिलाएं और 4 कप पानी और डालें।
  • इसके बाद करीब 20-25 मिनट तक और पकाएं।
  • जब पापड़ वाला घोल गुनगुना रह जाए, तब एक साफ प्लास्टिक शीट फैलाएं।
  • फिर एक छोटी कलछी में घोल लें और शीट पर डालकर  फैलाएं।
  • इन पापड़ों को 6 से 8 घंटे तक सूखने दें।
  • पापड़ लगभग 89 प्रतिशत सूख जाएं और किनारे से जब शीट छोड़ने लगें, तब इन्हें सावधानी पलट दें।

dry chawal ka papad kaise banaye

कैसे करें चावल के पापड़ को स्टोर?

chawal ke papad

  • चावल का पापड़ बनाने के बाद इसे अच्छे से सुखाएं। ऐसा करने से पापड़ लंबे समय तक सही रहेंगे।
  • स्टोर करने के लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें।
  • बेंकिग सोडा डालने की वजह से ये पापड़ तलते समय दोगुना साइज में फूलते हैं।

इसे भी पढ़ें- क्या आप भी अक्सर जला देती हैं पापड़? फ्राई करने के ये टिप्स आएंगे काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।