Sat Feb 14, 2026 | Updated 05:36 AM IST
herzindagi
image

झटपट तैयार करें स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का पापड़, खाते ही आ जाएगा मजा

अगर आपका खट्टा मीठा खाने का मन कर रहा है, तो इस बार स्ट्रॉबेरी पापड़ तैयार करें। इसका फ्लेवर इतना स्वादिष्ट है कि आप बार-बार बनाना पसंद करेंगे। बस आपको हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो करना होगा। 
Editorial
Updated:- 2025-01-19, 07:30 IST

जब भी हमारा कुछ खट्टा खाने का मन करता है, तो हम आम पापड़, इमली या गोली खाना पसंद करते हैं। मगर मसाले के साथ आम पापड़ खाने का अपना अलग ही मजा है। इसलिए कुछ राशन के साथ आम पापड़ लाकर रख लेते हैं। आपको भी आम पापड़ खाना पसंद होगा, लेकिन क्या आपने कभी स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का पापड़ खाया है? अगर नहीं, तो इस बार जरूर ट्राई करें। ऐसा इसलिए क्योंकि स्ट्रॉबेरी पापड़ खट्टा-मीठा होता है, जिसे आप घर पर भी आसानी से तैयार कर सकते हैं। 

फ्रेश स्ट्रॉबेरी के नेचुरल स्वाद और सुंदर रंग से यह पापड़ न केवल देखने में अच्छा  लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद है। यह एक ऐसा स्नैक है जिसे आप सफर, पार्टी या हल्की भूख के दौरान मजे से खा सकते हैं। घर पर इसे बनाना बेहद आसान है और इसका फ्रेश स्वाद बाजार के पापड़ से बिल्कुल अलग और बेहतर होता है। 

स्ट्रॉबेरी पापड़ की विधि

Strawberry papad in hindi

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें। फिर स्ट्रॉबेरी के ऊपर से डंठल हटाकर अच्छी तरह से धो लें।

इसे जरूर पढ़ें- Papad Special: पापड़ से तैयार इन शानदार रेसिपीज को आप भी करें घर पर ट्राई

  • फिर इसके छोटे-छोटे टुकड़े करें और काटकर रख लें। अब कटी हुई स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर करें और एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें।
  • अगर प्यूरी में बीज का टेक्सचर नहीं चाहिए, तो इसे छान लें। एक पैन में स्ट्रॉबेरी प्यूरी डालें और हल्की आंच पर पकाएं। इसमें चीनी और नींबू का रस डालें।
  • मिश्रण को लगातार चलाते रहें, ताकि वह नीचे से चिपके नहीं। जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए और चमकदार न दिखने लगे, तब तक पकाएं।
  • एक बड़ी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर ग्रीस कर लें। फिर तैयार मिश्रण को प्लेट पर पतली परत में फैला दें। इसे धूप में या किसी सूखी और हवादार जगह पर 1-2 दिन के लिए सूखने दें।

इसे जरूर पढ़ें- इन आसान स्टेप्स से तैयार करें खट्टा-मीठा आम पापड़, जानें रेसिपी

  • अगर धूप नहीं है, तो इसे ओवन में 50 डिग्री सेल्सियस पर 3-4 घंटे तक बेक कर सकते हैं।
  • जब पापड़ पूरी तरह से सूख जाए, तो इसे चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। बस आपका स्ट्रॉबेरी पापड़ तैयार है, जिसे मसाला डालकर सर्व कर सकते हैं।   

Image Credit- (@Freepik and shutterstock) 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

स्ट्रॉबेरी पापड़ Recipe Card

इन टिप्स की मदद से तैयार करें स्ट्रॉबेरी फ्लेवर का पापड़।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Snacks
Calories: 175
Cuisine: Indian
Author: Shadma Muskan

Ingredients

  • स्ट्रॉबेरी- 500 ग्राम
  • चीनी- आधा कप
  • नींबू का रस- 1 चम्मच
  • घी- आधा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले ऊपर बताई गई सभी सामग्रियों को तैयार करके रख लें।

  2. Step 2:

    फिर स्ट्रॉबेरी के ऊपर से डंठल हटाकर अच्छी तरह से धो लें।

  3. Step 3:

    अब कटी हुई स्ट्रॉबेरी को ब्लेंडर करें और एक स्मूथ पेस्ट तैयार करें।

  4. Step 4:

    अगर प्यूरी में बीज का टेक्सचर नहीं चाहिए, तो इसे छान लें।

  5. Step 5:

    एक पैन में स्ट्रॉबेरी प्यूरी डालें और हल्की आंच पर पकाएं। इसमें चीनी और नींबू का रस डालें।

  6. Step 6:

    एक बड़ी प्लेट या ट्रे को घी लगाकर ग्रीस कर लें। फिर तैयार मिश्रण को प्लेट पर पतली परत में फैला दें।

  7. Step 7:

    जब पापड़ पूरी तरह से सूख जाए, तो इसे चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।

  8. Step 8:

    बस आपका स्ट्रॉबेरी पापड़ तैयार है, जिसे मसाला डालकर सर्व कर सकते हैं।   

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।