
आम पापड़ को देखकर हमेशा यही लगता है कि इसे बनाना बहुत मुश्किल है जबकि ऐसा नहीं है। आम पापड़ को घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। वैसे भी आम का मौसम तो चल ही रहा है। तो इससे पहले आम का मौसम बीत जाए और आपको मार्केट से आम पापड़ खरीदना पड़े, उससे पहले घर पर पूरे साल के लिए इसे बनाकर रख लें।
इसमें भी कोई दो घर पर बना आम पापड़ खाने में ज्यादा टेस्टी और ताजा होता है। यही वजह है कि आम पापड़ को गांव में ज्यादा बनाया जाता है। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में इसे अमावट भी कहते हैं। तो आइए जानते हैं कि आप इसे घर पर कैसे तैयार कर सकते हैं-

इसे ज़रूर पढ़ें- Raw Mango Special: कच्चे आम की सिर्फ चटनी ही नहीं बल्कि इन स्वादिष्ट रेसिपीज को भी करें ट्राई
इसे ज़रूर पढ़ें- अगर आप हैं वेगन तो घर पर ट्राई करें आम की ये 2 टेस्टी रेसिपीज
Image Credit- (@Freepik)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
इन आसान स्टेप्स से तैयार करें खट्टा-मीठा आम पापड़।
आम को पानी में 1 घंटे के लिए भिगोकर रख दें। फिर छिलके उतारक छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
अब एक पैन में पानी आम का गूदा और अन्य सामग्री डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो तुरंत ट्रे में निकाल कर फैला दें।
फिर थाली को कपड़े से ढककर धूप में रख दें और सूखने के लिए छोड़ दें।
बस आम पापड़ को टुकड़ों में काटें और काला नमक डालकर सर्व करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।