
होली पर ऐसे कई लोग होंगे, जो इस बार गुजिया नहीं बना रहे होंगे। गुजिया बनाने में काफी मेहनत और समय लगता है, इसलिए हर बार महिलाएं इसे बनाने में आलस करने लगती हैं। इस बार अगर आप भी होली पर गुजिया नहीं बना रही हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप गुजिया के अलावा भी कई ऐसी चीजें बना सकती हैं, जो कम मेहनत में और कम समय में तैयार हो जाएगी। ऐसी मिठी रेसिपीज को बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगेगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इन स्वीट रेसिपीज के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
इसे भी पढ़ें- Holi Special: जब घर पर नाश्ते में बनाएंगी ब्रेड-आलू की ये कुरकुरी रेसिपीज, तो मेहमान भी भूल जाएंगे समोसा और कटलेट
आप अगर कुछ ऐसा बनाना चाहती हैं, जो तुरंत तैयार हो जाए और इसे स्टोर भी न करना पड़े, तो आप खीर बना सकती हैं। खीर आसानी से बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप दूध और चावल को डालकर पहले सीटी मार दें। 2 से 3 सीटी देने के बाद कूकर खोलें, चावल अच्छी तरह से घूल गया होगा, इसके बाद इसमें जो भी चीजें मिलाना चाहती हैं, उसे मिलाएं और गैस बंद करने के बाद लास्ट में चीनी डालकर छोड़ दें। इस तरह आप लगभग आधे घंटे में खीर तैयार कर लेंगी।
इसे भी पढ़ें- होली की सुबह नाश्ते में बनाएं ब्रेड-सूजी के ये चटपटे स्नैक्स, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी क्या है?

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।