
Makhana Panjiri Recipe: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन का महापर्व है। इस दिन लोग व्रत रखते हैं और महादेव की विशेष पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही भगवान को अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। शिवरात्रि के उपवास में फलाहारी भोजन का विशेष महत्व है, और मखाने की पंजीरी भगवान शिव को अर्पित करने के लिए एक सात्विक भोग माना जाता है। इसके बाद प्रसाद स्वरूप इसे सभी को दिया जाता है। मखाना न केवल स्वास्थ्य के लिए गुणकारी है बल्कि इसकी पंजीरी स्वाद में भी लाजवाब होती है।
अगर आप इस महाशिवरात्रि भगवान के लिए कुछ अलग प्रसाद बनाना चाहती हैं, तो मखाने की पंजीरी बना सकती हैं। नीचे लेख में जानिए घर पर आसानी से मखाने की पंजीरी बनाने की सरल विधि।

इसे भी पढ़ें- भगवान शिव के लिए बनाएं ये रेसिपीज, सोमवार के भोग में कर सकती हैं शामिल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
मखाने की पंजीरी बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में 2 चम्मच घी गरम करें।
अब इसमें मखाने डालकर कुरकुरे होने तक भूनें।
भूनने के बाद इसे निकालकर अलग रख दें।
इसके बाद एक और चम्मच घी डालकर नारियल को भून लें।
गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसे निकालकर अलग रख दें।
अब पैन में बादाम, काजू, तरबूज के बीज और पिस्ता मिलाकर भूनें।
अब भुनी हुई सभी सामग्रियों को ठंडा होने के लिए कुछ देर के लिए छोड़ दें।
इन्हें दरदरा पीसकर पाउडर बना लें।
इसके बाद एक मिक्सिंग बाउल में पिसा हुआ पाउडर डालें।
फिर पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें।
अब बादाम, काजू, पिस्ता के टुकड़े और सूखे गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
इसके बाद आपकी मखाने की पंजीरी बनकर तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।