Sun Feb 15, 2026 | Updated 09:52 AM IST
herzindagi
image

Makhane Ki Rabri: महाशिवरात्रि के दिन भगवान को भोग लगाने के लिए बनाएं मखाने की रबड़ी, जानें रेसिपी

महाशिवरात्रि के दिन अगर आप भी भोग बनाने के लिए रेसिपी सर्च कर रही हैं, तो ऐसे में आप मखाना रबड़ी को बना सकती हैं। मखाना रबड़ी सिंपल तरीके से बनकर तैयार हो जाती है। आइए इसकी रेसिपी को बताते हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-15, 08:30 IST

महाशिवरात्रि के दिन कई सारे लोग होते हैं, जो व्रत रखते हैं। साथ ही भगवान शिव को चढ़ाने के लिए खास तरीके का भोग तैयार करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान के भोग का प्रसाद वो भी खा सके। इस बार महाशिवरात्रि के मौके पर आप भगवान शिव को चढ़ाने के लिए मखाने की रबड़ी को तैयार कर सकती हैं। मखाने की रबड़ी बनने के बाद जितनी अच्छी लगती है। उतनी ही वो खाने में लगती है। इस बार भोग के लिए इसे ट्राई करें और व्रत में इसे खाएं। आपको इसके बाद यही रबड़ी खाने का मन करेगा। आइए बताते हैं मखाने की रबड़ी बनाने की विधि।

मखाने की रबड़ी बनाने की विधि

  • इसके लिए आप सबसे पहले एक पतीले में दूध को उबालने के लिए रख दें।
  • एक पैन में 1 बड़ा घी गरम कर लीजिये, मखाने को भूनकर नया पाउडर बना लीजिये।
  • जब तक दूध उबल रहा है, तब तक आप सभी मेवा को बारीक-बारीक काट लें।
  • इसके बाद दूध की गैस को कम करके इसे पकने के लिए छोड़ दें। ये धीरे-धीरे पकता रहेगा।
  • जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें आप माखने ऐड करें। इसके बाद इसमें चीनी या देसी खांड को डालें और पकाएं।

2 - 2026-02-13T132201.383

मखाने की रबड़ी को करें तैयार

  • इसे आपको कम से कम 30 मिनट के लिए पकाना है, ताकि इसका रंग गुलाबी हो सके। तभी दूध पका हुआ दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको दूध में सभी मेवा डालनी है, थोड़ी सी गार्निशिंग के लिए रख दें।
  • फिर आपको इस दूध को अच्छे से ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए।
  • जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे बाहर निकालें। साफ कटोरी में रखें।
  • इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई मेवा को डालें और चांदी की बर्क के साथ भोग के लिए मंदिर लेकर जाएं।

इसे भी पढ़ें: मखाने की खीर नहीं, गर्मी में बनाएं 3 तरह की आइसक्रीम

मखाने की रबड़ी का भगवान को लगाएं भोग

  • जब रबड़ी को अच्छे से तैयार कर लें, तो इसे भगवान को भोग लगाने के लिए मंदिर ले जाएं।
  • इसके बाद आप इसे व्रत में खाएं। इसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद ही बदल जाएगा।
  • हर व्रत में आप मखाने की खीर की जगह रबड़ी बनाकर खाएंगी।

1 - 2026-02-13T132202.909

 

इसे भी पढ़ें: व्रत में हलवा और बर्फी खाकर हो गए हैं बोर, तो बनाएं चिरौंजी मखाने की खीर

इस बार आप इस रेसिपी को ट्राई करें। इसे बनाने के बाद और खाने के बाद घरवाले भी इसे हर बार बनवाएंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

मखाने की रबड़ी Recipe Card

मखाने की रबड़ी रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 10 min
Cook Time: 15 min
Servings: 5
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 125
Cuisine: Indian
Author: Mahima Bhatnagar

Ingredients

  • फुल क्रीम दूध 1 लीटर
  • दूध पाउडर 1 बड़ा चम्मच
  • मखाना 1 कप
  • कटा हुआ पिस्ता 1 बड़ा आकार
  • चिरौंजी 2 बड़े शहर
  • देसी घी 1 बड़ा चम्मच
  • देसी खांड/बूरा 1 बड़ा टुकड़ा
  • सजावट के लिए गुलाब की पंखुड़ियां
  • केसर के 1 बड़ा टुकड़ा

Step

  1. Step 1:

    इसके लिए आप सबसे पहले एक पतीले में दूध को उबालने के लिए रख दें। एक पैन में 1 बड़ा घी गरम कर लीजिये, मखाने को भूनकर नया पाउडर बना लीजिये।

  2. Step 2:

    जब तक दूध उबल रहा है, तब तक आप सभी मेवा को बारीक-बारीक काट लें।

  3. Step 3:

    इसके बाद दूध की गैस को कम करके इसे पकने के लिए छोड़ दें। ये धीरे-धीरे पकता रहेगा।

  4. Step 4:

    जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें आप माखने ऐड करें। इसके बाद इसमें चीनी या देसी खांड को डालें और पकाएं।

  5. Step 5:

    इसे आपको कम से कम 30 मिनट के लिए पकाना है, ताकि इसका रंग गुलाबी हो सके। तभी दूध पका हुआ दिखाई देगा।

  6. Step 6:

    इसके बाद आपको दूध में सभी मेवा डालनी है, थोड़ी सी गार्निशिंग के लिए रख दें। फिर आपको इस दूध को अच्छे से ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें, ताकि इसका स्वाद और ज्यादा बढ़ जाए।

  7. Step 7:

    जब ये ठंडा हो जाए, तो इसे बाहर निकालें। साफ कटोरी में रखें। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई मेवा को डालें और चांदी की बर्क के साथ भोग के लिए मंदिर लेकर जाएं।

  8. Step 8:

    जब रबड़ी को अच्छे से तैयार कर लें, तो इसे भगवान को भोग लगाने के लिए मंदिर ले जाएं।

  9. Step 9:

    इसके बाद आप इसे व्रत में खाएं। इसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद ही बदल जाएगा।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।