Sat Mar 21, 2026 | Updated 02:09 AM IST HZ Awards 2026
eid desserts

Eid Desserts: स‍िर्फ सेवई ही नहीं, ईद पर घर में बनाएं ये खास मिठाइयां; नोट कर लें पूरी लिस्ट

ईद का त्योहार खुशियों और स्वाद से भरा होता है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। ज्यादातर लोग ईद पर सेवई जरूर बनाते हैं, लेकिन अगर आप इस बार कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं, तो कई और मिठाइयां भी हैं जो आपके खाने का मजा दोगुना कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-03-20, 13:52 IST

हमारे यहां भारत में कल यानी 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है। जब रमजान का पाक महीना पूरा होता है तो ईद का त्यौहार आता है। ईद इस्लाम धर्म का सबसे जरूरी त्यौहार है। इस दौरान सभी घरों में तरह-तरह पकवान बनाए जाते हैं। सेवई, दही बड़े से लेकर मटन, बिरयानी तक, सब कुछ मेहमानों को सर्व किया जाता है। इस दौरान सेवई सभी घरों में बनती है।

सेवई को भी कई फ्लेवर में बनाकर सर्व किया जाता है। अगर आप भी हर बार मीठे में सिर्फ सेवई ही बनाती हैं तो इस बार कुछ अलग ट्राई कर सकती हैं। हम आपको कुछ ऐसे ही डेजर्ट्स के बारे में बता रहे हैं जो आप इस बार ईद पर ट्राई कर सकती हैं। आइए जानते हैं-

शाही टुकड़ा

आप इस बार ईद पर शाही टुकड़ा भी बना सकती हैं। ये एक बहुत ही टेस्टी और रिच डेजर्ट है। इसे बनाने के लिए ब्रेड को घी में हल्का फ्राई करके उस पर रबड़ी डाली जाती है। ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश करना होता है। ये मेहमानों को खूब पसंद आएगी।

eid desserts (1)

यह भी पढ़ें- Kunafa Barfi Recipe: ईद पर इन 2 तरीकों से बनाएं कुनाफा बर्फी, मेहमान करेंगे तारीफ

क्रीमी फ्रूट

आप इस बार ईद पर क्रीमी फ्रूट भी सर्व कर सकती हैं। इसमें आप फ्रेश या मार्केट वाली क्रीम ले सकती हैं। इसे बनाने के लिए आप फ्रेश फ्रूट्स को कट कर लें। अब क्रीम को व्हिस्क करके इसमें पिसी हुई चीनी एड करें और इसमें फ्रूट्स मिलाकर फ्रिज में रख दें। जब मेहमानों को सर्व करना हो तो ठंडा-ठंडा सर्व करें।

फिरनी

आप चाहें तो ईद पर फिरनी बना सकती हैं। खास बात तो ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है। इसमें चावल का पेस्ट, दूध, खोया, ड्राई फ्रूट्स और चीनी मिलाकर पकाया जाता है। ठंडा करके इसे मिट्टी के बर्तन में सर्व कर सकती हैं। इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है।

eid desserts (2)

यह भी पढ़ें- Dubai Special Kunafa Recipe: घर पर इस आसान रेसिपी से बनाएं दुबई का स्पेशल कुनाफा

गुलाब जामुन

ईद पर गुलाब जामुन भी मेहमानों को सर्व करना एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये एक परफेक्ट मिठाई है। सॉफ्ट और रस से भरे गुलाब जामुन भला किसे नहीं पसंद आते हैं। आप खोया का गुलाब जामुन बना सकती हैं। चाहें तो गुलाब जामुन के रेडी मेड पाउडर जो बाजार में मिलते हैं, वो भी बना सकती हैं। अगर आपको इसमें कोई ट्विस्ट देना है तो गुलाब जामुन को आइसक्रीम के साथ सर्व कर सकती हैं।

eid desserts (3)

यह भी पढ़ें- मार्केट जैसा कुरकुरा ब्रेड कुनाफा यूं करें तैयार, यह रही आसान रेसिपी

नारियल लड्डू

नारियल के लड्डू भी ईद पर आप बना सकती हैं। ये बहुत जल्दी बन भी जाते हैं। इसे बनाने के लिए आपको नारियल का बुरादा, दूध, चीनी और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत पड़ेगी। ये मेहमानों को जब आप सर्व करेंगी तो सभी को खूब पसंद आएंगे।

तो अगर आप भी इस बार ईद के अलावा कुछ स्पेशल मिठाई बनाना चाहती हैं तो ये रेसिपीज ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Chaitra Navratri Vrat Recipe: नवरात्र‍ि में रख रही हैं 9 द‍िनों का व्रत, तो अलग-अलग तरीकों से बनाएं साबूदाना की ये र‍ेस‍िपी

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।