
होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। होली में लोग एक दूसरे के घर जाते हैं, रंग-गुलाल लगाते हैं और सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। इस दौरान सभी घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। गुजिया, रसगुल्ला के साथ-साथ कुछ नमकीन स्नैक्स भी जरूर बनाए जाते हैं। अगर आप भी होली पर वही पुरानी रेसिपी बना-बनाकर बोर हो गई हैं, तो हम आपके लिए कुछ स्पेशल रेसिपी लेकर आए हैं।
हम आपको बादाम से बनने वाले 3 तरह के स्वीट्स के बारे में बता रहे हैं, जिससे आपके मेहमान भी खुश हाे जाएंगे। खास बात तो ये है कि इन्हें बनाना भी बहुत आसान है। आइए इन स्वीट्स के बारे में जानते हैं-
-1771574830168.jpg)
बादाम की बर्फी बनाने के लिए बादाम को रातभर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इसके छिलके उतारकर दूध डालकर बादाम को मिक्सी में पीसकर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें। अब एक पैन में घी डालकर इस पेस्ट को डालें और जरूरत अनुसार दूध मिलाएं और अपनी पसंद की ड्राई फ्रूट्ए एड करें। अब इसे तब तक भूनें जब तक घी अलग न हो जाए। इसके बाद चीनी डालें और इसे मेल्ट होने दें। जब ये पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाए तो एक गर्तन को ग्रीस करें और उसमें बादाम का ये हलवा फैला दें। जब ये सेट हो जाए तो इसे बर्फी के शेप में काट लें।
यह भी पढ़ें- Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्नैक्स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़
अगर आप होली पर मेहमानों को कुछ गरमा-गरम सर्व करना चाहती हैं तो आप बादाम का हलवा भी बना सकती हैं। इसे भी बनाने के लिए आप बादाम को कुछ समय के लिए भिगो दें। अब छिलके उतारकर बादाम को पीस लें। अब एक पैन में घी डालकर पिसे हुए बादाम को भून लें। इसके बाद दूध और अपनी पसंद कर ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। जब दूध पूरी तरह ये एब्जॉर्ब हो जाए तो चीृनी मिलाएं और एक चम्मच केसर वाला दूध एड करें। थोड़ा इलायची पाउडर भी डालें और मिला लें। बादाम का हलवा तैयार है।
-1771574966725.jpg)
यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: इस बार इफ्तारी में सर्व करें कुछ खास, रोज़ा रखने वालों का दिल जीत लेंगी ये डिशेज
बादाम चॉकलेट बाइट्स भी होली के लिए बेस्ट स्वीट्स हो सकती है। इसे बनाने में भी आपको ज्यादा मेहनत नहीं लगेगी। इसके लिए आप सबसे पहले बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। अब चॉकलेट को डबल बॉयलर से मेल्ट कर लें। इसके बाद पिघली हुई चॉकलेट में कटे हुए बादाम को मिला दें। इसके बाद छोटे-छोटे हिस्से ट्रे पर डालें। इसके बाद इसे फ्रिज में कम से कम आधे घंटे के लिए रख दें। थोड़ी ही देर में ये सेट हो जाएगा। आपके टेस्टी चॉकलेट बाइट्स तैयार है।
यह भी पढ़ें- Ramadan 2026: रमजान में खजूर से ही क्यों खोला जाता है रोजा? जानिए इसके पीछे की वजह
तो अगर आप भी इस होली कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो ये तीन स्वीट्स बना सकती हैं। बादाम से बनी ये मिठाइयां स्वाद में भी लाजवाब होती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।