Fri Mar 13, 2026 | Updated 06:44 AM IST
herzindagi
kunafa barfi recipe

Kunafa Barfi Recipe: ईद पर इन 2 तरीकों से बनाएं कुनाफा बर्फी, मेहमान करेंगे तारीफ

Kunafa Recipe For Eid: ईद का त्योहार ढेर सारी खुश‍ियां लेकर आता है। ये त्‍योहार तो मिठाइयों के बिना अधूरा है। इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनते हैं। अगर इस बार आप कुछ नया और अलग बनाना चाहती हैं, तो कुनाफा बर्फी ट्राई कर सकती हैं। हम आपको कुनाफा बर्फी बनाने के दो तरीके बता रहे है।
Editorial
Updated:- 2026-03-11, 16:36 IST

Kunafa Barfi Recipe For Eid 2026: दुनिया भर में कई तरह के त्योहार मनाए जाते हैं। भारत में मनाए जाने वाले त्योहार अलग हैं और विदेशों के अलग, लेकिन ईद एक ऐसा फेस्टिवल है जो न सिर्फ भारत में मनाई जाती है, इसकी धूम विदेशों में भी देखने को मिलती हैं। ईद से पहले रमजान के महीने में इस्लाम धर्म के लोग रोजा रखते हैं। इस्लाम धर्म में इस पाक महीने का खास महत्व होता है। ये महीना पूरा होने के बाद ही ईद (Eid 2026) मनाई जाती है।

इस दिन घरों में तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं। बिना सेवई के तो ये फेस्टिवल ही अधूरा माना जाता है। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ यूनिक बनाना चाहती हैं तो कुनाफा बर्फी बना सकती हैं। वैसे तो ये दुबई में खासतौर से बनाई जाती है, लेकिन आप इसे कस्टमाइज करके कुनाफा बर्फी बना सकती हैं। हम आपको कुनाफा बर्फी बनाने के दो आसान तरीके बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

kunafa barfi recipe (1)

पहला तरीका- दूध और मावा से बनाएं कुनाफा बर्फी

अगर आप दूध और मावा से कुनाफा बर्फी बनाती हैं तो इसका टेस्ट काफी रिच लगता है। साथ ही ये क्रीमी भी होती है। इसके लिए आपको ये सामान चाहिए-

यह भी पढ़ें- Eid Special Recipe: सिर्फ दूध वाली सेवई ही क्यों, इस बार ईद पर ट्राई करें Sewayi की ये 5 लाजवाब रेसिपीज

  • एक कप कुनाफा
  • एक कप मावा
  • एक कप दूध
  • आधा कप चीनी
  • चार चम्मच घी
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम

यह भी पढ़ें- Buying Tips: परफेक्ट सेवई खरीदने के टिप्स एंड ट्रिक्स

दूध और मावा से कैसे बनाएं कुनाफा बर्फी?

  • इसे बनाने के लिए सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म करें।
  • अब इसमें कुनाफा डालकर हल्का सा रोस्ट कर लें।
  • अब इसी कड़ाही में मावा को हल्का गोल्डन होने तक भून लें।
  • इसके बाद दूध और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें।
  • जब ये गाढ़ा होने लगे तो आप इसमें रोस्ट किया हुआ कुनाफा मिला दें।
  • जब ये कड़ाही छोड़ने लगे तो घी लगी प्लेट या ट्रे में फैला दें।
  • अब ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का सा दबा दें।
  • इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • जब ये सेट हो जाए तो अपने मनपसंद शेप में काट लें।
  • स्वादिष्ट कुनाफा बर्फी मेहमानों को सर्व करने के लिए तैयार है।

दूसरा तरीका- कंडेंस्ड मिल्क से बनाएं कुनाफा बर्फी

अगर आपके पास समय की कमी है तो आप कंडेंस्ड मिल्क से भी झटपट कुनाफा बर्फी बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा सामानों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी-

यह भी पढ़ें- Eid Special: किमामी सेवईं खिलाकर इस साल ईद पर मेहमानों को दें मुबारकबाद

  • एक कप कुनाफा
  • तीन चम्मच घी
  • एक कप कंडेंस्ड मिल्क
  • आधा कप मिल्क पाउडर
  • कटे हुए पिस्ता और बादाम

kunafa barfi recipe (2)

कंडेंस्ड मिल्क से कैसे बनाएं कुनाफा बर्फी?

  • सबसे पहले कड़ाही में घी डालकर कुनाफे को थोड़ा सा रोस्ट कर लें।
  • जब इसका कलर चेंज हो जाए तो कंडेंस्ड मिल्क और मिल्क पाउडर डाल दें।
  • अब इसे लगातार लो फ्लेम पर चलाते रहें।
  • जब ये गाढ़ा होने लगे या कड़ाही छोड़ने लगे तब गैस बंद कर दें।
  • अब इसे घी लगी एक ट्रे में फैला दें।
  • ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डालकर गार्निश कर दें।
  • थोड़ी ही देर में ये सेट हो जाएगा।
  • अब इसे बर्फी के शेप में काट लें।
  • आप चाहें तो ऊपर से केसर भी डाल सकती हैं जिससे ये काफी डिलीशियस लगेगा।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में ठंडक का एहसास पाने के लिए बनाएं सेवई कस्टर्ड, जानें रेसिपी

तो अगर आप भी ईद जैसे खास मौके पर कुछ अलग बनाना चाहती हैं तो कुनाफा से दो तरह की बर्फी बना सकती हैं। ये आपके मेहमानों को जरूर पसंद आएगी। खास बात तो ये है कि इसे बनाना भी बहुत आसान है।

साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।