
गर्मियों के मौसम में अक्सर ऐसी चीज़ें खाने का मन का करता है जो ठंडक का एहसास दिलाएं। इसलिए आज हम बताने जा रहे हैं सेवई कस्टर्ड की रेसिपी, जो बनाने में ना सिर्फ़ आसान है, बल्कि टेस्टी भी काफ़ी है। सेवई से बनने वाली इस रेसिपी को बच्चों के साथ-साथ बड़े भी खाना पसंद करेंगे। दूध और सेवई से बनाई जाने वाली इस रेसिपी में अलग-अलग फ्रूट्स डाले जाते हैं। अगर आपको कुछ मीठा खाने का मन कर रहा है तो सेवई से बनने वाले इस डिलीशियस डेजर्ट को मिनटों में तैयार किया जा सकता है।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
बच्चों और परिवार वालों के लिए मीठे में बनाए सेवई कस्टर्ड। इस स्वादिष्ट डेजर्ट की रेसिपी बेहद सिंपल है।
सबसे पहले एक पैन में सेवईयों को अच्छी तरह रोस्ट कर लें। रोस्ट होने के बाद उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
दूसरी तरफ़ गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें दूध मिक्स कर दें। अब इस दूध में 2 से 3 उबाल आने दें।
उबाल आने के बाद इसमें केसर, इलायची पाउडर, रोस्टेड सेवईयों को मिक्स कर दें और 5 से 6 मिनट तक पकाएं।
इस दौरान गैस का फ्लेम मीडियम या फिर स्लो ही रखें।
जब तक सेवई पक रही हैं तब तक आप कस्टर्ड पाउडर मिक्स कर लें। इसके लिए एक बाउल में कस्टर्ड पाउडर डालें और उसमें 4 से 5 चम्मच ठंडा दूध मिक्स करें। इसे चम्मच से चलाते हुए मिक्चसर को तैयार कर लें।
वापस से सेवईयों को चेक करें कि यह पकी है या नहीं। पक जाने के बाद इसमें चीनी, काजू, बादाम मिक्स कर दें और चम्मच से चलाते हुए पकाएं।
चीनी के घुल जाने के बाद इसमें कस्टर्ड मिक्चसर को डाल दें।
सेवाईयां जब थिक और क्रीमी नज़र आने लगें तो गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें।
इसके लिए आप चाहें तो सेवईयों को फ्रिज में भी कुछ देर के लिए रख सकती हैं।
आइसक्रीम ग्लास में सबसे पहले अनार के दाने डालें और फिर केले की स्लाइस। इसके ऊपर ठंडी-ठंडी कस्टर्ड सेवईयां डाल दें और फिर अनार के दाने और आम के टुकड़ों को रखें।
अब वापस से एक बार फिर सेवईयों को डालेंगे। आख़िर में बादाम के पीस और कुछ अनार के दानों से इसे गर्निश कर देंगे।
सेवई कस्टर्ड बनकर तैयार है और अब इसे सर्व कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।