
Non Alcoholic Drinks For Holi: होली का त्योहार नजदीक आ रहा है। इस फेस्टिवल की तैयारी लोग काफी समय पहले से कर देते हैं। जब भी होली का नाम आता है तो लोगों के मन में रंग, मिठाई, भांग और ठंडाई का ख्याल सबसे पहले आता है। मिठाई और पकवान तो लगभग सभी घरों में बनते हैं, लेकिन कुछ घरों में ठंडाई और भांग भी बनाई जाती है। ऐसे में अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं, तो क्यों न मेहमानों को स्पेशल ड्रिंक सर्व की जाए।
हम आपको दो खास तरह की ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं जो मेहमानों को जरूर पसंद आएगी। खास बात तो ये है कि आप इसे बच्चों को भी सर्व कर सकती हैं। आप इन्हें कम समय में ही बना सकती हैं। आइए जानते हैं-
-1771911529434.jpg)
अगर आप कुछ मीठा, फ्लेवरफुल और देखने में सुंदर सर्व करना चाहती हैं, तो रोज मिल्क (Rose Milk Recipe) एक बढ़िया ऑप्शन है। इसका हल्का गुलाबी रंग ड्रिंक को खास बना देता है।
यह भी पढ़ें- Holi 2026 Celebrations in Lucknow: इन जगहों पर खेली जाएगी जबरदस्त होली, फैमिली के साथ जा सकती हैं आप
एक गिलास ठंडा दूध लें। उसमें दो चम्मच रोज सिरप मिला दें। अब आप इसमें स्वादानुसार चीनी डाल सकती हैं। हालांकि सिरप पहले से मीठी होती है, तो आप उस हिसाब से ही इसमें चीनी डालें। अब इसमें आइस क्यूब्स डालकर अच्छे से मिला लें। ऊपर से थोड़े कटे हुए पिस्ता और बादाम डालकर गार्निश कर दें। आप चाहें तो इसमें थोड़ा सा भीगा हुआ सब्जा सीड भी डाल सकती हैं। इससे ड्रिंक और भी रिफ्रेशिंग लगेगी।
होली पर इतनी सारी खाने की चीजें बनाई और खाई जाती हैं कि लोगों को कुछ हल्का चाहिए होता है। जिससे पेट को आराम भी मिल सके। ऐसे में मसाला छाछ से बेहतर कुछ हो ही नहीं सकता है। इसे आप आसानी से बना सकती हैं। ये पेट को भी आराम पहुंचाएगा औा स्वादिष्ट भी रहेगा।
-1771911597621.jpg)
सबसे पहले दही में थोड़ा पानी, भुना हुआ जीरा पाउडर, हींग, काला नमक, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट मिला लें। अब ऊपर से हरा धनिया डालकर इसे मिट्टी के कुल्हड़ में आप होली पर आए मेहमानों को सर्व कर सकती हैं। इसका स्वाद एकदम देसी और लाजवाब होता है।
यह भी पढ़ें- Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्नैक्स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़
तो अगर आप भी इस होली रंगों के साथ कुछ स्पेशल ड्रिंक सर्व करना चाहती हैं तो ये ड्रिंक बेहतरीन ऑप्शन हैं। यकीन मानिए, आपके मेहमान खुश होकर ही जाएंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।