Wed Feb 25, 2026 | Updated 05:57 AM IST
herzindagi
holi styling tips

Holi 2026 Style Guide: होली खेलने के लिए कौन से कपड़े हैं बेस्ट? यहां जानें काम के टिप्स

Holi Kab Hai: इस बार होली का त्‍योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। ये रंगों का त्‍योहार है। इस द‍िन कई जगहों पर इवेंट्स ऑर्गनाइज कराए जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी होली पर दोस्‍तों के साथ कहीं जा रही हैं, तो आपको अपने स्‍टाइल का ध्‍यान रखना जरूरी है। हम आपको कुछ आसान ट‍िप्‍स दे रहे हैं, ज‍िससे आप अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-24, 13:57 IST

Holi 2026: होली का त्‍योहार नजदीक आ रहा है। ये एक ऐसा त्‍योहार है ज‍िसकी तैयारी काफी पहले से ही कर दी जाती है। च‍िप्‍स, पापड़ और कचरी जैसी कई चीजें बनाई जाती हैं। वहीं, कई द‍िनों पहले लोग रंग खेलना भी शुरू कर देते हैं। होली रंगों का त्‍योहार है। ऐसे में लोग रंग खेलने से पहले अपने कपड़ों का खास ध्‍यान रखते हैं। कई जगहों पर तो हाेली के इवेंट्स भी ऑर्गनाइज कराए जाते हैं।

ऐसे में लोगों के मन में सबसे पहला सवाल ये आता है क‍ि आखिर होली खेलने के लिए क्या पहनें? ऐसा क्या पहना जाए कि फोटो भी अच्छी आए और आप कंफर्टेबल भी रहें। हम आपको इसके बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं-

holi styling tips (2)

सही फैब्रिक वाले कपड़े पहनें (Styling Tips For Holi)

होली के ल‍िए कॉटन के कपड़े सबसे सेफ और कंफर्टेबल होते हैं। ये पसीने काे एब्‍जॉर्ब करते हैं। हालांक‍ि, बहुत हल्‍के फैब्र‍िक वाले कपड़े न पहनें, क्योंकि गीले होने पर ये अजीब लग सकते हैं। आप व्‍हाइट, क्रीम, लाइट प‍िंक या बेबी ब्लू जैसे कलर्स के कपड़े पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Holi 2026 Celebrations in Lucknow: इन जगहों पर खेली जाएगी जबरदस्‍त होली, फैम‍िली के साथ जा सकती हैं आप

लेयरिंग जरूर करें

होली में सिर्फ सूखे रंग नहीं, पानी वाले रंग भी खेले जाते हैं। ऐसे में आप अंदर टॉप या टी-शर्ट पहनकर उसके ऊपर ढीली शर्ट या हल्का कुर्ता पहन सकती हैं। अगर आप सूट पहन रही हैं तो साथ में कॉटन का दुपट्टा या स्टोल कैरी कर सकती हैं। इससे आपका लुक भी अच्‍छा लगेगा।

यह भी पढ़ें- रंग-गुलाल नहीं, कभी पलाश के फूलों से खेली जाती थी होली? जानें इससे कलर बनाने के 3 तरीके

फुटवियर सही चुनें

होली पार्टी में डांस लोग जमकर करते हैं। इसलिए हाई हील्‍स या महंगे शूज बिल्कुल भी न पहनें। फ्लिप-फ्लॉप, रबर स्‍ल‍िपर या ऐसे सैंडल पहनें जो भीगने पर खराब न हों और फिसलें भी नहीं।

holi styling tips (1)

एक्सेसरीज पर भी दें ध्‍यान

होली में आंखों को बचाना सबसे जरूरी है। ऐसे में सनग्लासेस जरूर पहनें। इससे आपके आंखों की सुरक्षा होती है। आप सिर पर स्कार्फ या दुपट्टा भी बांध सकती हैं, इससे बाल भी बचे रहेंगे और ये लुक भी स्टाइलिश लगेगा। साथ में आप लाइट वेट वाले ईयररिंग्‍ह पहन सकती हैं।

मेकअप पर भी दें ध्‍यान

होली पर आपको बहुत हैवी मेकअप करने से बचना चाह‍िए। क्‍योंकि इस समय आप पहले ही रंगों में रंगी होती हैं। ऐसे में नेचुरल लुक सही रहता है। आप इसके ल‍िए वॉटरप्रूफ काजल और मस्कारे का इस्तेमाल करें। इससे ये फैलेंगे नहीं। 

यह भी पढ़ें- Makhana Garlic Snacks: होली पर बनाएं मखाना और लहसुन से 3 तरह के स्‍नैक्‍स, भूल जाएंगी आलू-सूजी के पापड़

इन बातों का रखें ध्‍यान

  • बहुत ज्‍यादा टाइट और महंगे कपड़े न पहनें
  • रंग खेलने से पहले चेहरे, हाथ और पैरों पर नारियल का तेल लगा लें।
  • बालों में भी तेल लगाकर चोटी या बन बना लें।
  • नाखूनों पर नेलपेंट लगा लें ताकि रंग न चढ़े।
  • होंठों पर लिप बाम लगाएं ताकि वे ड्राई न हों।

यह भी पढ़ें- T-Shirt से लेकर रंग-बिरंगे सूट तक होली के लिए बेस्ट हैं ये आउटफिट आइडिया, आज ही करें ऑर्डर

तो अगर आप भी होली पर क‍िसी पार्टी में जा रही हैं, तो अपने लुक को ऐसे पूरा कर सकती हैं। इससे आपकी खूबसूरती भी नहीं रहेगी और लुक भी अच्‍छा लगेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।