
Holi 2026 Holiday: हमारे यहां भारत में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन की तैयारी लोग पहले से ही शुरू कर देते हैं। स्कूलों, बैंकों और कार्यालयों में छुट्टी होती है। हालांकि, हर बार की तरह इस बार भी लोगों को कंफ्यूजन है कि होली कब मनाई जाएगी? ऐसे में स्कूलों और बैंकों की छुट्टी किस दिन रहेगी? ऐसे में लोग परेशान हो रहे हैं।
अगर आप भी उन्हीं में से हैं, तो हम आपको बता रहे हैं कि होली पर स्कूलों और बैंकों की छुट्टी कब-कब रहेगी? आइए जानते हैं-
-1771924642251.jpg)
आपको बता दें कि रंगों का त्योहार होली 4 मार्च को मनाया जाएगा। वहीं 3 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ऐसे में अभी बाकी राज्यों में छुट्टियों को लेकर प्लान बन रहा है। अगर यूपी की बात करें सरकार की तरफ से सालाना कैलेंडर जारी किया जा चुका है। कैलेंडर के मुताबिक, 2 मार्च को होलिका दहन की स्कूलों में छुट्टी रहेगी और 4 मार्च को होली की।
यह भी पढ़ें- Holi 2026 Style Guide: होली खेलने के लिए कौन से कपड़े हैं बेस्ट? यहां जानें काम के टिप्स
अभी तीन मार्च को लेकर दुविधा बनी हुई है। हालांकि, सरकार की ओर से अभी आदेश आना बाकी है। ऐसे में ये कहा जा रहा है कि 3 को भी छुट्टी हो सकती है।
एक मार्च को रविवार होने से बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 2 मार्च को होलिका दहन पड़ रहा है, जिससे बैंकों में छुट्टी रहेगी। इसके अलावा 4 मार्च को होली के कारण बैंक नहीं खुलेंगे।
यह भी पढ़ें- Holi 2026 Celebrations in Lucknow: इन जगहों पर खेली जाएगी जबरदस्त होली, फैमिली के साथ जा सकती हैं आप
तो अगर आप भी होली की छुट्टियों को लेकर कंफ्यूज थीं, तो हमने आपकी दुविधा दूर करने की कोशिश की है। आप यहां से छुट्टियों के बारे में जानकारी जुटा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।