Tue Feb 24, 2026 | Updated 03:56 AM IST
herzindagi
Holi Events In Lucknow

Holi 2026 Celebrations in Lucknow: इन जगहों पर खेली जाएगी जबरदस्‍त होली, फैम‍िली के साथ जा सकती हैं आप

Holi Events In Lucknow: इर बार हाेली का त्‍योहार 4 मार्च 2026 को मनाया जा रहा है। अगर आप लखनऊ में हैं और खास तरीके से होली सेल‍िब्रेट करना चाह‍िए तो हम आपको ऐसी जगहों के बारे में बता रहे हैं जहां आपको होली की जबरदस्‍त रौनक देखने को म‍िलेगी। यहां आपको खूब मजा आने वाला है। आप यहां फैम‍िली, दोस्‍तों या पार्टनर के साथ जा सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-23, 16:14 IST

Best Holi Celebration Places in Lucknow: होली का त्‍योहार नजदीक आ रहा है। होली एक ऐसा फेस्टिवल है जब लोग एक दूसरे संग रंग खेलते हैं। सारे गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगाते हैं। रंग खेलने की शुरुआत तो काफी समय पहले से हो जाती है। इस दिन की रौनक ही कुछ और होती है। जैसे ही हम होली का नाम सुनते हैं, हमारे मन में रंग, खूब सारी मस्ती और बढ़िया-बढ़िया व्यंजनों का ही ख्याल आ जाता है।

अगर आप लखनऊ में हैं और होली के लिए इस बार कुछ खास प्लान करना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ ऐसे लोकेशंस बता रहे हैं जहां जाकर आप जमकर होली खेल सकती हैं। इस दौरान आपको रंग, मस्ती, डीजे पर डांस, सब कुछ देखने को मिलेगा। आप यहां फैमिली, दोस्त या पार्टनर के साथ भी जा सकती हैं। आइए जानते हैं-

holi celebrations places in lucknow (1)

डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया पार्क को भला कौन नहीं जानता है। यहां 27 और 28 फरवरी को दोपहर 12 बजे से जबरदस्त होली खेलने का प्रोग्राम रहेगा। आप यहां गेट नंबर 2 पर जा सकती हैं। इसके लिए आपको टिकट लेने की जरूरत पड़ेगी। यहां होली का जश्न बिल्कुल अलग अंदाज में मनाया जाएगा। खुशबूदार फूलों से होली की शुरुआत होगी। यहां भर-भर के रंग रहेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR की इन जगहों पर जाएं होली पार्टी करने, यादगार हो जाएगा त्योहार

ये रहेंगे खास

  • बरसाने की स्टाइल वाली होली
  • हुरंगा होली का धमाल
  • मुल्तानी मिट्टी वाली खास मठ की होली

अगर आप अलग-अलग तरह की होली एक ही जगह पर देखना चाहती हैं, तो यहां जा सकती हैं। यहां के लिए आपको BookMyShow पर टिकट मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें- Holi Events In Mumbai: मुंबई की इन जगहों पर होगी होली की मजेदार पार्टी, आप भी जाएं दोस्तों के साथ

जनेश्वर मिश्रा पार्क

गोमती नगर में स्थित जनेश्वर मिश्रा पार्क में भी धमाकेदार होली होने वाली है। इस बार होली के इस इवेंट का नाम Blast Of Colors रखा गया है। आप पार्क के गेट नंबर 5 पर होली खेल सकती हैं। यहां 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च 2026 को दोपहर एक बजे से रात के 8 बजे तक होली की धूम देखने को मिलेगी। अगर आपको म्यूजिक और डांस के साथ होली खेलना पसंद है, तो यहां आपको जरूर जाना चाहिए।

holi celebrations places in lucknow (2)

ये रहेगा खास

  • डीजे और म्यूजिक
  • ऑर्गेनिक कलर्स
  • जंगल थीम डेकोरेशन
  • ठंडाई और फूड स्टॉल्स
  • ओपन डांस एरिया

यहां जाने के लिए भी आपको ऑनलाइन टिकट लेना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में इन 5 जगहों पर करें होली सेलिब्रेट, डबल हो जाएगा त्योहार का मजा

खाटू श्याम मंदिर

लखनऊ में गोमती नदी के किनारे बीरबल साहनी मार्ग पर स्थित खाटू श्याम मंदिर में भी आपको होली की रौनक देखने को मिलेगी। यहां 4 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक होली मिलन कार्यक्रम रहेगा। अगर आप होली को भक्ति और आस्था के साथ मनाना चाहती हैं, तो यहां जाना बेहतर रहेगा। फैमिली के साथ जाने के लिए ये जगह बेस्ट है।

यह भी पढ़ें- Holashtak Date 2026: आज या कल कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें तिथि, महत्व और इन 8 दिनों के जरूरी नियम

तो अगर आप भी अलग अंदाज में होली मनाना चाहती हैं तो लखनऊ की ये जगहें आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। आपको यहां जरूर जाना चाहिए। यहां की होली आपको जिंदगी भर के लिए याद रहेगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।