Weekend Trip Near Jhansi: झांसी उत्तर प्रदेश का एक खूबसूरत और ऐतिहासिक शहर है। झांसी को आज उस रूप में जाना जाता है, जहां रानी लक्ष्मी बाई यानी 'झांसी की रानी' रहती थीं।
बेतवा नदी के किनारे स्थित झांसी भारतीय इतिहास के सबसे समृद्ध और गौरवपूर्ण शहरों में से एक माना जाता है, जो इतिहास प्रेमी पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
यह सच है कि झांसी में ऐसी कई ऐतिहासिक जगहें मौजूद हैं, जिन्हें एक्सप्लोर किया जा सकता है, लेकिन कई बार आसपास के लोग एक ही जगह पर बार-बार घूमकर बोर हो जाते हैं। इसलिए कई लोग आसपास में स्थित कुछ बेहतरीन जगहों की तलाश करते हैं।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी शानदार, खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें झांसी से एक दिन की ट्रिप में अपनों के साथ एक्सप्लोर कर सकते हैं।
झांसी के आसपास में स्थित किसी लोकप्रिय ऐतिहासिक जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग सबसे पहले ओरछा ही पहुंचते हैं। ओरछा मध्य प्रदेश का एक ऐतिहासिक नगर है, जो कई प्राचीन भवन, मंदिर और इमारतों के लिए जाना जाता है।
ओरछा शहर झांसी की तरह बेतवा नदी के लिए स्थित है। झांसी से एक दिन की ट्रिप में ओरछा में स्थित राजा महल, लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री राम राजा मंदिर और ओरछा पक्षी अभयारण्य आदि कई स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। इसके अलावा, ओरछा में रिवर राफ्टिंग का मजेदार लुत्फ भी उठा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: रिमझिम बारिश में ऋषिकेश के आसपास स्थित इन जगहों पर वीकेंड में घूम आएं, मन प्रसन्न हो जाएगा
ललितपुर, उत्तर प्रदेश का एक ऐतिहासिक और खूबसूरत जिला है। यह बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित है। तलितपुर गुप्तकालीन स्मारकों और किले की दीवारों के अलावा, बुनकर सिल्क साड़ियों के लिए भी जाना जाता है।
तलितपुर में स्थित तालबेहट फोर्ट को जिले का मुख्य आकर्षण माना जाता है। तालबेहट फोर्ट के बारे में कहा जाता है कि इस फोर्ट में एक राज ने 7 लड़कियों के साथ दरिंदगी की थी, जिनकी आवाजें आज भी सुनाई देती हैं। ललितपुर में आप देवगढ़, नीलकंठेश्ववर त्रिमूर्ति, रणछोरजी और माताटीला बांध जैसे पर्यटन स्थलों को भी एक्सप्लोर कर सकते हैं।
ग्वालियर, मध्य प्रदेश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है। यहां सिर्फ देशी ही नहीं, बल्कि विदेशी पर्यटक भी घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। ग्वालियर का इतिहास और फोर्ट पर्यटकों को सबसे अधिक आकर्षित करता है।
अगर आप सुबह-सुबह निकलते हैं, तो झांसी से एक दिन की ट्रिप में ग्वालियर शहर को आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है। एक दिन की ट्रिप में ग्वालियर में ग्वालियर फोर्ट, गुजरी महल, सास बहू मंदिर, जय विलास पैलेस और तानसेन स्मारक जैसे पर्यटन स्थलों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ajmer Me Ghumne Ki Jagah: अजमेर ट्रिप में इन खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहों को एक्सप्लोर करना न भूलें
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित नौगांव एक खूबसूरत और प्रमुख शहर है। नौगांव शहर खजुराहो के पास में स्थित है, जिसके चलते यहां भी पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते रहते हैं। नौगांव को पहले 36 रियासतों की राजधानी के रूप में भी जाना जाता था।
झांसी से नौगांव को एक दिन ट्रिप में आराम से एक्सप्लोर किया जाता सकता है। नौगांव को प्रकृति प्रेमियों के भी लिए बेस्ट माना जाता है। नौगांव में आप 1008 मुखी शिव मंदिर और धुबेला संग्रहालय को एक्सप्लोर करना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
[email protected],bandhavgarh
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।