
Valentine Week 2026 की शुरुआत बस होने ही वाली है। इस पूरे 7 दिनों तक कपल्स अपने-अपने तरीके से प्यार सेलिब्रेट करते हैं। कोई सरप्राइज प्लान करता है, तो कोई डेट पर जाने के लिए प्लानिंग करता है। हालांकि, इन सबके बीच आपको बजट भी देखना हाेता है, लेकिन अगर आप दिल्ली-एनसीआर में हैं और ऐसी कई जगहें देख रही हैं, जहां एंट्री बिल्कुल फ्री हो, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है।
अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ बिना ज्यादा पैसा खर्च किए क्वालिटी टाइम बिताना चाहती हैं, तो हम आपको कुछ खास जगहों के बारे में बता रहे हैं, जहां जाने के लिए आपको एक भी रुपये देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं-
-1770201330312.jpg)
अग्रेसन की बावली दिल्ली की उन जगहों में से एक है, जहां ज्यादा भीड़भाड़ नहीं रहती है। यहां आपको भरपूर शांति मिलेगी। ये एक छोटी सी बावली जरूर है, लेकिन कपल्स के लिए ये जगह बेस्ट है। आप यहां बैठकर घंटों बातें कर सकती हैं। फोटाे क्लिक करवा सकती हैं। जनपथ मेट्रो स्टेशन से ऑटो लेकर आप यहां आसानी से पहुंच सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Footwear Guide For Women: वैलेंटाइन वीक के लिए खरीद रही हैं फुटवियर, तो इन टिप्स को जरूर करें फॉलो
अगर आपको इतिहास के साथ-साथ खुली जगह पसंद है, तो मेहरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क आपके लिए एकदम सही रहेगा। 200 एकड़ में फैला ये पार्क कपल्स के लिए परफेक्ट है। यहां घूमते हुए आपको पुरानी इमारतें, खुले लॉन और टाइम स्पेंड करने के लिए बेहतरीन जगह मिल जाएगी। सबसे अच्छी बात तो ये है कि यहां एंट्री फ्री है। अंदर कैफे में आप छोटी सी रोमांटिक डेट भी प्लान कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लव बर्ड्स के लिए जन्नत हैं भारत की ये 5 जगहें, Valentine Week 2026 को यादगार बनाने के लिए आज ही प्लान करें ट्रिप
आप चाहें तो बुद्धा जयंती पार्क भी जा सकती हैं। वैलेंटाइन वीक में यहां का माहौल देखने लायक होता है। चारों तरफ हरियाली, रंग-बिरंगे फूल और बीच में लगी बुद्ध की मूर्ति इस जगह को खास बनाती है।
-1770201340824.jpg)
इंडिया गेट सिर्फ टूरिस्ट के लिए नहीं, बल्कि कपल्स के लिए भी बहुत सही जगह है। यहां एंट्री फ्री है और शाम के समय यहां की रौनक तो देखने लायक होती है। लॉन में बैठकर बातें करना, आइसक्रीम खाना और वॉक करना आपकी डेट को यादगार बना देगा।
यह भी पढ़ें- Lipstick Shades For Valentine's Day 2026: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट लिपस्टिक
तो अगर आप शोर-शराबे से दूर रहकर पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताना चाहती हैं तो इन जगहों पर जा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI Generated/Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।