herzindagi
 poses for photoshoot on valentines day

Valentine's Day पर फोटोशूट के लिए नहीं मिल रहे अच्छे पोज? इन 5 बॉलीवुड कपल्स से लें इंस्पिरेशन, तस्वीरें देख जल उठेंगे लोग

वैलेंटाइन डे सिर्फ प्यार करने का नहीं, अच्‍छी यादें बटोरने का भी माैका होता है। इस द‍िन को खास बनाने के ल‍िए कपल्‍स कई तरह की प्‍लान‍िंग करते हैं। हालांक‍ि, सबसे कॉमन फोटोशूट होता है। अगर आप भी कुछ अच्‍छे पोज चाहती हैं तो हम आपको बॉलीवुड कपल्‍स के पोज आइड‍ियाज दे रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-10, 14:14 IST

Photoshoot For Valentine's Day 2026: इन दिनों Valentine Week चल रहा है। ये पूरा हफ्ता प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। कपल्स कई तरह की प्लानिंग करते हैं। कुछ लोग तो डेट पर जाते हैं, तो कुछ मूवी या ट्रिप प्लान करते हैं। इन सबमें अगर कोई चीज सबसे कॉमन होती है तो वो है फोटोशूट कराना। लोग कहीं भी जाते हैं तो फोटो क्लिक जरूर करते हैं।

हालांकि, कई बार कपल्स को ये नहीं समझ आता है कि कौन से पोज दिए जाएं, जिससे फोटो जबरदस्त आए। अगर आप भी कंफ्यूज रहती हैं तो हम आपको बॉलीवुड कपल्स के पोज आइडियाज दे रहे हैं, जो आपकी फोटोज को और भी ज्यादा रोमांटिक बना देंगे। आइए देखते हैं-

विराट और अनुष्का से ले सकती हैं आइडियाज

_poses for photoshoot on valentines day (5)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बेस्ट कपल माने जाते हैं। कपल आए दिन कोई न कोई फोटाे पोस्ट करते ही रहते हैं। ऐसे में अगर आप वैलेंटाइन डे के लिए कोई सिंपल पोज देख रहीं हैं तो विरुष्का का ये पोज सबसे परफेक्ट रहेगा। 

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर का ये पोज बेस्ट

_poses for photoshoot on valentines day (4)

अगर आप वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ किसी रिजॉर्ट या फिर बीच पर जा रही हैं तो ये वाला पोज आप ट्राई कर सकती हैं। इसमें दोनों एक दूसरे के साथ स्टाइल में खड़े हुए नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर वाकई में आपकी यादगार बन जाएगी। 

दीपिका और रणवीर सिंह की तरह दें पोज

_poses for photoshoot on valentines day (1)

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये फोटो वैलेंटाइन डे पर फोटोशूट कराते समय पोज देने के लिए बेस्ट है। इसमें रणवीर और दीपिका दोनों एक दूसरे के साथ पोज देकर खड़े हैं और उनकी स्माइल सब कुछ कह दे रही है। 

सनी लियोनी और उनके पति का ये पोज भी है परफेक्ट

_poses for photoshoot on valentines day (3)

सनी लियोनी सबसे हॉट एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं। ऐसे में सनी लियोनी और उनके पति का ये पोज बहुत ही रोमांटिक लग रहा है। एक्टर के पति उन्हें गोद में उठाए हुए हैं और ये एक परफेक्ट कपल पोज है। 

सिद्धार्थ कियारा की तरह दें पोज

_poses for photoshoot on valentines day (2)

सिद्धार्थ और कियारा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल हैं। वैलेंटाइन डे पर फोटोशूट कराने के लिए आप भी कपल की तरह पोज दे सकती हैं। 

तो अगर आप भी वैलेंटाइन डे पर रोमांटिक पोज में फोटो क्लिक करवाना चाहती हैं तो बॉलीवुड के इन कपल से आइडिया ले सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

All Image Credit- Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।