herzindagi
Valentine's Day celebration tips for Singles

Valentine Day Week 2026 : सिंगल होने पर कैसे सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे वीक? इन टिप्स से खुद को कराएं स्पेशल फील

How to Celebrate Valentine Day without Partner: फरवरी की महीना शुरू होते ही कपल्स वैलेंटाइन डे वीक का बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं। इस वीक को प्यार के इजहार के लिए परफेक्ट माना जाता है। लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी के पास उसका पार्टनर हो। अगर आप भी सिंगल हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
Editorial
Updated:- 2026-02-04, 17:58 IST

What to do on Valentine's Day For Singles: फरवरी का महीना शुरू होते ही कपल्स वैलेंटाइन डे वीक का इंतजार बेसब्री से करने लगते हैं। कई कपल्स अपने पार्टनर को इस वीक में प्रपोज करना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है कि हर किसी का पार्टनर हो। बहुत सारे लोग सिंगल होते हैं। अक्सर ऐसे लोग बोलते हैं कि यह वीक हमारे लिए नहीं है। अगर आप सिंगल है और आपको पार्टनर की कमी महसूस या फिर खुद को प्रैम्पर करने के तरीके खोज रही हैं, तो यह लेख आपके लिए है। यहां आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि सिंगल होने पर वैलेंटाइन डे वीक कैसे सेलिब्रेट करें?

खुद को गिफ्ट दें

Valentine's Day for Singles

अगर आप इस साल सिंगल हैं, तो यह हफ्ता आपके लिए सेल्फ-केयर करने का शानदार मौका है। जरूरी नहीं कि कोई और आपको गुलाब दें। आप 7 फरवरी रोज डे को खुद के लिए अपने पसंदीदा रंग के फूलों का गुलदस्ता खरीदें और 9 फरवरी चॉकलेट डे पर अपनी पसंद की डार्क चॉकलेट या डेजर्ट को एज्वॉय करें। खुद को वह तोहफा दें जिसकी आप काफी समय से प्लान कर रही थी, चाहे वह कोई किताब हो, गैजेट हो या कपड़े।

इसे भी पढ़ें- Valentine's Day Jewellery Shopping: गर्लफ्रेंड को करना है इंप्रेस, तो गाजियाबाद की इन मार्केट से करें ज्वेलरी शॉपिंग

मी-टाइम और रिलैक्सेशन का मौका

इस हफ्ते को आप अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देने के लिए निकाल सकती हैं। आप एक अच्छा स्पा सेशन या फिर घर पर ही स्किन केयर रूटीन फॉलो कर सकती हैं। खुद को पैम्पर करना आपको अंदर से खुशी और आत्मविश्वास महसूस कराएगा।

सोशल मीडिया से बनाएं दूरी

solotines day guide solo date ideas for singles

वैलेंटाइन वीक के दौरान सोशल मीडिया कपल्स की तस्वीरों और लवी-डवी पोस्ट से भरा रहता है। अगर ये चीजें आपको थोड़ा भी परेशान करती हैं, तो कुछ दिनों के लिए सोशल मीडिया से ब्रेक ले लें। इसकी जगह अपनी हॉबी पर ध्यान दें, जैसे पेंटिंग, कुकिंग, बुक रीडिंग या कोई नई स्किल सीखना।

मूवी देखने का बनाए प्लान

13 फरवरी (किस डे) या 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) को बाहर जाने के बजाय घर पर ही अपना पसंदीदा कोना तैयार करें। अपनी फेवरिट फिल्मों की लिस्ट बनाएं। इस साल सिनेमाघरों में कई फिल्में भी रिलीज हो रही हैं, जिन्हें आप अकेले या दोस्तों के साथ देख सकती हैं।

दोस्तों के साथ करें फन

What are self-love activities for Valentine's Day

वैलेंटाइन डे का मतलब सिर्फ रोमांटिक पार्टनर नहीं होता। आप अपने उन दोस्तों के साथ बाहर जा सकती हैं, जो सिंगल हैं। एक साथ डिनर करें, गेम खेलें और गपशप करें।

इसे भी पढ़ें- Romantic Places For Valentine's Day: दिल्ली से 10 हजार में पार्टनर के साथ घूम आएं ये जगहें, रोमांटिक है यहां का मौसम

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- freepik


यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।