
Propose Day 2026 Shayari: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत सात फरवरी से हो रही है। ये पूरा हफ्ता प्यार के नाम होता है। पहले दिन जहां Rose Day सेलिब्रेट किया जाता है, तो दूसरा दिन Propose Day 2026 के नाम होता है। ऐसे में अगर आप अपने क्रश को प्रपोज करने का सोच रही हैं तो इस दिन से बेहतर आपको कोई भी मौका नहीं मिलेगा। ऐसे में आप चाहें तो शायराना अंदाज में पार्टनर को प्रपोज कर सकती हैं। हम आपको कुछ रोमांटिक शायरी बता रहे हैं जिसे आप अपने क्रश को भेजकर दिल की बात आसानी से कह सकती हैं। इससे आपकी बात फिक्स हो जाएगी।
1- तेरे चेहरे की मुस्कान ही मेरी दुनिया है,
तेरी खुशी ही मेरी जिंदगी का असली मकसद है।
क्या तुम जिंदगी भर मेरा साथ दोगे?
हैप्पी प्रपोज डे जान!
2- तू सामने हो और ये लब खामोश रहें,
ये भी मोहब्बत की अदा है।
बस एक बार तू 'हां' कह दे मुझसे,
यही मेरी हर दुआ है।
हैप्पी प्रपोज डे!
-1770387303464.jpg)
3- तुमसे मिलने को दिल करता है,
कुछ कहने का दिल करता है,
प्रपोज डे पर कह देती हूं दिल की बात,
हर पल तेरे संग बिताने को दिल करता है।
हैप्पी प्रपोज डे!
4- कसूर तो इन निगाहों का ही था,
जो चुपके से दीदार कर बैठा,
हमने तो खामोश रहने की ठानी थी,
पर बेवफा ये जुबान इजहार कर बैठा।
हैप्पी प्रपोज डे!
यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, Rose Day से Valentine Day तक की पूरी लिस्ट
5- जो कभी तुझे देखूं तो दिल धड़क जाता है,
कुछ कहने को दिल करता है पर डर जाता है,
आज हिम्मत करके तुझसे कह रही हूं,
मेरी जिंदगी बन जा, ये दिल सिर्फ तुझे चाहता है।
हैप्पी प्रपोज डे!
6- मैं तुम्हें कभी अकेला नहीं छोडूंगी,
क्या तुम मेरा हाथ थामोगे?
मैं तुम्हें अपनी जान से भी ज्यादा प्यार करती हूं,
क्या तुम जिंदगी भर के लिए मेरे बन जाओगे?
हैप्पी प्रपोज डे!
-1770387463764.jpg)
7- मेरी रूह को अपनी रूह में मिलाकर,
मुझे गुमनाम कर दो।
तुम्हें देख कर लोग मुझे पहचाने,
यूं खुद को मेरा हमनाम कर दो।
हैप्पी प्रपोज डे!
8- दिल की हर धड़कन तुम्हारा नाम लेती है,
हर सांस तुम्हारी खुशबू से महकती है।
क्या तुम मेरी जिंदगी की सबसे खूबसूरत कहानी बनोगे?
हैप्पी प्रपोज डे!
9- मैंने हजारों ख्वाब देखे हैं,
पर हर ख्वाब में तुम ही थे।
अब चाहती हूं कि हकीकत भी वही हो,
क्या तुम मेरी जिंदगी की सच्चाई बनोगे?
हैप्पी प्रपोज डे!
-1770387559448.jpg)
10- तेरे साथ की चाहत कोई शौक नहीं,
ये वो जरूरत है जो रोज बढ़ती जाती है।
हैप्पी प्रपोज डे!
11- ना बड़ी बातें, ना लंबे वादे,
बस इतना कहती हूं-
तुम साथ होते हो तो सब ठीक लगता है।
हैप्पी प्रपोज डे!
-1770387692266.jpg)
12- इश्क का दिन है,
तो झूठ क्यों बोलूं,
तुम्हें देख कर मुस्कुराना,
आदत बन गई है।
हैप्पी प्रपोज डे!
यह भी पढ़ें- Propose Day Quotes & Wishes 2026: प्रपोज डे पर इन रोमांटिक कोट्स को भेजकर अपने पार्टनर से करें प्यार का इजहार
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।