herzindagi
image

Propose Day Quotes & Wishes 2026: प्रपोज डे पर इन रोमांटिक कोट्स को भेजकर अपने पार्टनर से करें प्यार का इजहार

Propose Day Quotes in Hindi: वैलेंटाइन वीक का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। खासकर उन कपल्स के लिए जो अपने दिल में प्यार के इजहार को दबा कर रखे हुए। अगर आप भी किसी को प्रपोज करने या फिर अपने प्यार को खास महसूस कराना चाहती हैं, तो नीचे लेख में दिए गए कोट्स और विशेज को शेयर कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2026-02-08, 00:23 IST

Propose Day 2026 Quotes: कल यानी 07 फरवरी से वैलेंटाइन वीक की शुरूआत होने वाली है। इस दिन से शुरू होकर यह 14 फरवरी तक मनाया जाता है। पहले दिन रोज डे इस दिन कपल्स अपने पार्टनर को गुलाब देकर खास महसूस कराते हैं। वहीं अगले दिन यानी 08 फरवरी को अपने प्यार का इजहार करते हैं। कई बार वे लोग डायरेक्ट अपनी फीलिंग्स को जाहिर नहीं कर पाते हैं वह कोट्स या विशेज की मदद लेते हैं। अगर आप इस प्रपोज डे पर अपने पार्टनर से दिल की बात करने से कतरा रहे हैं, तो इन रोमांटिक कोट्स को भेजकर अपने पार्टनर को भेज सकती हैं। नीचे पढ़ें चुनिंदा कोट्स और विशेज-

प्रपोज डे विशेज (Propose Day Wishes 2026)

दिल ही दिल में हम उनसे प्यार करते हैं,
आज इस प्रपोज डे पर अपनी
मोहब्बत का इजहार करते हैं।

Propose Day wishes in Hindi

दिल करता है जिंदगी तुझे दे दूं,
जिंदगी की सारी खुशियां तुझे दे दूं,
अगर तू मुझे दे भरोसा अपने साथ दे ,
यकीन मान अपनी सांसे भी कर दूं नाम तेरे
हैप्पी प्रपोज डे

फिजा में महकती शाम हो तुम,
प्यार में झलकता जाम हो तुम,
सीने में छुपाए रखते हैं हम यादें तुम्हारी,
इसलिए मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।
हैप्पी प्रपोज डे माय लव

Propose Day wishes and qoutes

ना हम तुम्हें खोना चाहते हैं,
ना तुम्हारी याद मुझे रोना चाहते हैं,
जब तक है मेरी जिंदगी
हम तुम्हारे साथ होना चाहते हैं!
हैप्पी प्रपोज डे डियर

प्रपोज डे कोट्स (Propose Day Quotes 2026)

मेरी सारी हसरतें मचल गई,
जब तुमने सोचा एक पल के लिए,
अंजाम-ए-दीवानगी क्या होगी,
जब तुम मिलोगी मुझे उम्र भर के लिए।
हैप्पी प्रपोज डे माय लव

Romantic Propose Day quotes for partners

एक बात तुम्हें बतानी है,
तुम्हारे बिना अब ये जिंदगी नहीं बितानी है!
हैप्पी प्रपोज डे जानेमन

सीने से लगा कर तुमसे बस इतना ही कहना है,
मुझे जिंदगी भर आप के ही साथ रहना है।
हैप्पी प्रपोज डे माय लव

Propose Day messages for girlfriend

चलो आज ये दुनिया बांट लेते हैं,
तुम मेरे और बाकी सब तुम्हारा।
हैप्पी प्रपोज डे मेरे प्यारॉ

प्रपोज डे विशेज फॉर गर्लफ्रेंड (Rose Day Wishes for Girlfriend)

बनकर तेरा साया तेरा साथ निभाऊंगा,
तू जहां भी जाएगी पीछे-पीछे आऊंगा।
हकीकत में तो हम मिल ही चुके हैं,
अब उम्र भर के लिए तेरा होना चाहूंगा।

Propose Day quotes for boyfriend

तेरी मुस्कुराहट मेरी पहचान है,
तेरी खुशी ही मेरी जान है।
कुछ भी हो जाए इस जिंदगी में,
बस याद रखना तू ही मेरा अरमान है।
Happy Propose Day 2026

यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026: 7 दिन 7 एहसास, Rose Day से Valentine Day तक की पूरी लिस्ट

न मुझे कोई शहजादा चाहिए,
न मुझे कोई रानियों का ताज चाहिए।
मिले जो मुझे उम्र भर का साथ तेरा,
बस वही प्यारा सा एहसास चाहिए।
हैप्पी प्रपोज डे 2026

How to express love on Propose Day

न मुझे चांद चाहिए, न सितारों की चाहत है,
मुझे तो बस हर पल तेरी मुस्कुराहट की आदत है।
इस प्रपोज डे पर बस इतना ही कहना है,
तू ही मेरी मंजिल और तू ही मेरी इबादत है।
हैप्पी प्रपोज

प्रपोज डे कोट्स फॉर बॉयफ्रेंड (Rose Day Wishes for Boyfriend)

तुम्हारी आंखों में पूरी कायनात दिखती है,
क्या इस कायनात का हिस्सा मुझे बनाओगे?
Happy Propose Day 2026

तुम मेरी वो अधूरी ख्वाहिश हो,
जिसे मैं हर दुआ में मुकम्मल मांगती हूं।
हैप्पी प्रपोज डे

Happy Propose Day 2026

मोहब्बत का कोई दिन नहीं होता,
पर आज कहना जरूरी है, कि
तेरे बिना मेरी हर खुशी अधूरी है।
हैप्पी प्रपोज डे-2026

अल्फाज कम हैं पर जज्बात बहुत गहरे हैं,
मेरे दिल के हर कोने पर सिर्फ तुम्हारे पहरे हैं।
हैप्पी प्रपोज डे- 2026

नहीं जाऊंगा छोड़कर तुझे तन्हा कभी,
तेरे बिना अधूरी है मेरी हर खुशी,
तेरे नाम की धड़कनें चलती रहेंगी,
मेरा प्यार रहेगा हमेशा सही!
हैप्पी प्रपोज डे- 2026

क्या तुम मेरी ज़िंदगी का हिस्सा बनोगी?
मेरे साथ हर सफर में खड़ी रहोगी,
तुमसे ही रोशन होगी मेरी दुनिया,
क्या तुम मेरी हमसफ़र बनोगी?
Happy Propose Day 2026

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।