
Valentine's Day History: हर साल 7 फरवरी से Valentine Week की शुरुआत हो जाती है। सात फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक, ये दिन प्यार करने वालों के लिए बहुत ही खास होता है। इन सातों दिन रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे और वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।
इनमें सबसे ज्यादा खास Valentine Day 2026 ही होता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं। कई तरह की प्लानिंग करते हैं। अगर आप भी साल 2026 में पहली बार अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे मनाने जा रही हैं तो दिल में एक्साइटमेंट होना तो बिल्कुल नॉर्मल है, लेकिन उससे पहले ये जान लेना जरूरी है कि प्यार का ये दिन क्यों मनाया जाता है? आइए जानते हैं-

हर साल की तरह 14 फरवरी 2026 को भी वैलेंटाइन डे मनाया जाएगा। 2026 में ये दिन शनिवार को पड़ रहा है, यानी डेट प्लान करने का आपके पास बढ़िया मौका है। आप फ्राइडे की छुट्टी लेकर कहीं बाहर घूमने भी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- लव बर्ड्स के लिए जन्नत हैं भारत की ये 5 जगहें, Valentine Week 2026 को यादगार बनाने के लिए आज ही प्लान करें ट्रिप
वैलेंटाइन डे का संत वैलेंटाइन से जुड़ा हुआ है। कहानी तीसरी सदी के रोम की है। उस दौरान वहां के राजा क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि शादीशुदा लोग अच्छे सैनिक नहीं बन पाते हैं। इसी सोच के चलते उन्होंने सैनिकों की शादी पर रोक लगा दी थी। हालांकि, संत वैलेंटाइन को ये फैसला बिल्कुल भी पसंद नहीं आया।
संत का मानना था कि प्यार और शादी हर इंसान का हक है। उन्होंने राजा के आदेश के खिलाफ जाकर चुपचाप प्यार करने वाले कपल्स की शादी करवा दी। जब ये बात राजा को पता चली तो उन्होंने संत वैलेंटाइन को जेल में डाल दिया और आखिरकार 14 फरवरी को उन्हें मौत की सजा दे दी गई।
-1770370647388.jpg)
कहा जाता है कि सजा से पहले उन्होंने जेलर की बेटी को एक खत लिखा था, जिस पर लिखा था- 'From your Valentine'। यहीं से वैलेंटाइन नाम प्यार का सिंबल बन गया।
496 ईस्वी में रोमन चर्च ने 14 फरवरी को संत वैलेंटाइन के नाम पर एक खास दिन का ऐलान कर दिया। धीरे-धीरे ये दिन सिर्फ एक धार्मिक तारीख नहीं रहा, बल्कि प्यार और रिश्तों का प्रतीक भी बन गया। समय के साथ इस ट्रेडिशन को यूरोप के अलावा पूरी दुनिया में जाना जाने लगा।
यह भी पढ़ें- Dress Ideas for Propose Day: प्रपोज डे के दिन पहनें इस तरह के व्हाइट वन पीस, देखें डिजाइंस
यह भी पढ़ें- Rose Earrings Designs: रोज डे पर पहने ये गुलाब डिजाइन वाले ईयररिंग्स, लगेंगी सबसे प्यारी
आज ये दिन सिर्फ कपल्स के लिए नहीं रहा है। दोस्त, पति-पत्नी और यहां तक कि कई लोग इसे खुद से प्यार करने के दिन के तौर पर भी मनाते हैं।
वैलेंटाइन डे से पहले पूरा एक हफ्ता प्यार के नाम ही होता है। इन सबका मकसद एक ही है कि रिश्ते को धीरे-धीरे और खूबसूरती से सेलिब्रेट करना।
तो अगर आप भी पार्टनर के साथ पहली बार वैलेंटाइन डे मना रही हैं तो आप जान लें कि इस दिन का इतिहास क्या है? इस दिन का मतलब महंगे गिफ्ट नहीं, बल्कि समय, अहमियत और प्यार होता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।