Tue Mar 24, 2026 | Updated 07:28 PM IST HZ Awards 2026
rose shaped earrings for rose day

Rose Earrings Designs: रोज डे पर पहने ये गुलाब डिजाइन वाले ईयररिंग्स, लगेंगी सबसे प्यारी

Valentine Week 2026 की शुरुआत बस होने ही वाली है। इस माैके पर कपल्‍स कई तरह की प्‍लान‍िंग करते हैं। Valentine Week की शुरुआत Rose Day 2026 से होती है। अगर आप इस मौके पर सबसे सुंदर लगना चाहती हैं तो गुलाब ड‍िजाइन वाले ये लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के ईयरर‍िंग्‍स पहन सकती हैं। ये आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएगी। 
Editorial
Updated:- 2026-02-06, 16:41 IST

Rose Day 2026: वैलेंटाइन वीक 2026 की शुरुआत बस दो ही द‍िन में होने वाली है। सबसे पहला द‍ि‍न Rose Day 2026 का होता है। ऐसे में कपल्‍स कई तरह की प्‍लान‍िंग करते हैं। कुछ लोग तो डेट पर जाते हैं तो कुछ कुछ स्‍पेशल तरह की प्‍लान‍िंग करते हैं। इन सबके बीच अगर कुछ कॉमन होता है तो वो है आउटफ‍िट, फुटव‍ियर, मेकअप और ईयरर‍िंग्‍स।

Earrings की बात करें तो आप Rose Day पर गुलाब ड‍िजाइन वाले ईयरर‍िंग्‍स पहन सकती हैं। इससे आपका लुक भी एकदम जबरदस्‍त लगेगा। हम आपको कुछ लेटेस्‍ट ड‍िजाइन के गुलाब डिजाइन वाले ईयररिंग्स द‍िखा रहे हैं।

मैट फिनिश गोल्डन रोज स्टड्स (Rose Shaped Earring Designs)

rose shaped earrings

Rose Day 2026 पर गुलाब के शेप में बना ये ईयररिंग्स सबसे स‍िंपल और खूबसूरत है। इनका मैट गोल्ड फिनिश और पंखुड़ियों की बारीक बनावट इन्हें बहुत ही क्लासी और एलिगेंट लुक देगी। आप इसे डेट पर पहनकर जा सकती हैं।

Image Credit- Pinterest

यह भी पढ़ें- Free Entry Places In Delhi-NCR: वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ घूम आएं ये 4 जगहें, कम बजट में डेट बनेगी यादगार

गोल्डन फ्लोरल स्टेटमेंट ईयररिंग्स (Earrings For Rose Day 2026)

rose shaped earrings 2

अगर आप रोज डे पर कुछ बोल्ड और अट्रैक्टिव पहनना चाहती हैं, तो ये बड़े फूलों वाले गोल्डन ईयररिंग्स सबसे बेस्‍ट रहेंगे। इनका शाइनी मैटेलिक फिनिश और पंखुड़ियों पर की गई नक्काशी इसे मॉडर्न लुक दे रही हैं। आप भी इस तरह का ईयरर‍िंग्‍स वेस्टर्न और इंडो-वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स पर अच्‍छा लगेगा।

Image Credit- Pinterest/eBay UK

पिंक फैब्रिक फ्लावर ड्रॉप ईयररिंग्स (Rose Day Earrings Designs)

rose shaped earrings 3

रोज डे पर कुछ सॉफ्ट और फेमिनिन लुक चाहती हैं, तो ये गुलाबी कपड़े के फूलों वाले ईयररिंग्स सबसे बेस्‍ट रहेंगे। ऊपर की तरफ लगा छोटा मोती और नीचे लटकता हुआ बड़ा सा गुलाबी फूल इसे कमाल का बना रहा है। आप इसे फ्लोरल ड्रेसेस पर पहन सकती हैं।

Image Credit- Pinterest/Warasibe

यह भी पढ़ें- Footwear Guide For Women: वैलेंटाइन वीक के ल‍िए खरीद रही हैं फुटवियर, तो इन ट‍िप्‍स को जरूर करें फॉलो

गोल्डन जालीदार फ्लावर और पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स (Pearl Drop Earrings)

rose shaped earrings 4

कुछ यूनिक और मॉडर्न ऑप्‍शन देख रही हैं तो ये जालीदार फूलों वाला डिजाइन बहुत ही क्लासी लगेगा। इस ईयररिंग में सोने के बारीक तारों से बना फूल और नीचे लटकते दो खूबसूरत सफेद मोती इसे बहुत ही अट्रैक्‍ट‍िव लुक दे रहे हैं।

Image Credit- Pinterest/Pandora'z

व्‍हाइट फ्लोरल पर्ल ड्रॉप ईयररिंग्स (Floral Pearl Drop Earrings For Rose Day)

rose shaped earrings 5

स्टाइलिश ईयररि‍ंग्‍स के ल‍िए ये व्हाइट फ्लावर और मोती वाला डिजाइन बेस्ट रहेगा। इसमें छोटे-छोटे सफेद फूलों की एक लड़ी बनी हुई है, जिसके बीच में भी मोती लगी हुई है। ये लंबे ईयररिंग्स आपके लुक को चार गुना खूबसूरत बना देंगे।

Image Credit- Pinterest/SHEIN

यह भी पढ़ें- Lipstick Shades For Valentine's Day 2026: अपनी आउटफिट के हिसाब से ऐसे चुनें परफेक्ट ल‍िपस्‍ट‍िक

फ्लोरल हूप्स विद रोज डिटेल्स (Floral Hoops with Rose Details)

rose shaped earrings 6

रोज डे पर कुछ यून‍िक ट्राई करना चाहती हैं तो ये बड़े फूलों वाले हूप्स आप पर लाजवाब लगेंगे। इसमें सुनहरी पत्तियों के साथ छोटे-छोटे सफेद गुलाब और मोतियों का बहुत ही सुंदर काम किया गया है।

Image Credit- Pinterest

मल्टीकलर फ्लोरल ड्रॉप ईयररिंग्स (Earrings Latest Designs)

rose shaped earrings 7

अगर आप रोज डे पर स‍िंपल कलर की ड्रेस पहन रही हैं तो ये कलरफुल ईयरर‍िंग्‍स ट्राई कर सकती हैं। इसमें प‍िंक, बैंगनी और येलो कलर के फूलों के साथ नीचे लटकते मोती इसे सबसे खूबसूरत बना रहे हैं।

Image Credit- Pinterest

यह भी पढ़ें- Valentine Week 2026 के ल‍िए चाह‍िए कोर‍ियन ग्‍लास स्‍क‍िन? बस करना होगा स‍िर्फ ये एक काम

तो अगर आप भी रोज डे पर कुछ यून‍िक ड‍िजाइन वाले ईयरर‍िंग्‍स देख रही हैं तो ये ऑप्‍शंस बेस्‍ट रहेंगे। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- Pinterest/SHEIN/pooh bear/Ombre Jewelry Roundup

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

FAQ
Rose Day कब मनाया जाता है?
Rose Day 2026 सात फरवरी को मनाया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।